मध्यप्रदेशव्यापार

M.P Transco : एम.पी. ट्रांसको ने हासिल की उत्कृष्ट उपलब्धि, एम.पी. ट्रांसको ने किया 1000वाँ पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित

भोपाल, 18 मई। M.P Transco : एम.पी. ट्रांसको (एम.पी. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी) ने प्रदेश के अपने ट्रांसमिशन नेटवर्क में 1000वाँ ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत कर एक उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है। 132 के.व्ही. सब-स्टेशन हरदा में 63 एम.व्ही.ए. क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित एवं ऊर्जीकृत कर एम.पी. ट्रांसको ने यह सफलता प्राप्त की है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने एम.पी. ट्रांसको के कार्मिकों को यह उपलब्धि हासिल करने पर बधाई देते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरव बताया है।

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि एम.पी. ट्रांसको ने इसके पूर्व भी अनेक उपलब्धियाँ हासिल कर देश की ट्रांसमिशन यूटिलिटी में प्रमुख स्थान बनाया है। एम.पी. ट्रांसको 2.63 प्रतिशत पारेषण हानि के साथ देश में न्यूनतम पारेषण हानि वाली ट्रांसमिशन यूटिलिटी है। इसके अलावा एम.पी. ट्रांसको की ट्रांसमिशन सिस्टम उपलब्धता निर्धारित 98.5 प्रतिशत के विरूध्द देश में सर्वश्रेष्ठ 99.45 प्रतिशत है।

प्रदेश की ट्रांसफॉर्मेशन केपेसिटी बढ़ कर हुई 77109 एम.व्ही.ए.

एम.पी. ट्रांसको में इस 1000वें ट्रांसफार्मर की स्थापना से प्रदेश की ट्रांसफॉर्मेशन केपेसिटी बढ़ कर 77 हजार 109 एम.व्ही.ए. हो गयी है। इसमें 400 के.व्ही. में 11 हजार 200, 220 के.व्ही. में 31 हजार 875 एम.व्ही.ए. तथा 132 के.व्ही. में 34 हजार 34 एम.व्ही.ए. शामिल है।

414 अति उच्चदाब सबस्टेशन है एम.पी. ट्रांसको के नेटवर्क में

एम.पी. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के नेटवर्क में 414 अति उच्चदाब के सब स्टेशन क्रियाशील है। इसमें 400 के.व्ही.वोल्टेज स्तर के 14 हजार 220 के.व्ही. के 88 सब स्टेशन तथा 132 के.व्ही. वोल्टेज के 312 सब स्टेशन शामिल हैं।

3 वोल्टेज लेवल पर क्रियाशील हैं 1000 ट्रांसफार्मर

एम.पी. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में 400 के.व्ही.वोल्टेज स्तर के 36, 220 के.व्ही. के 208 तथा 132 के.व्ही. वोल्टेज के 756 पॉवर ट्रांसफार्मर क्रियाशील हैं।

वर्ष 22-2023 में किया रिकार्ड विद्युत प्रदाय

एम.पी. ट्रांसको के नेटवर्क से प्रदेश में वर्ष 2022-23 में 88 हजार 850 मिलियन यूनिट विद्युत प्रदाय की गयी, जो आत तक की सर्वश्रेष्ठ है।

पारेषण लाइने 41 हजार सर्किट किलोमीटर से ऊपर

प्रदेश में एम.पी. ट्रांसको की पारेषण लाइने 41527.76 सर्किट किलोमीटर में स्थापित हैं जिनमें लगे 87 हजार 258 टावर्स से प्रदेश में विद्युत का पारेषण होता है।

हरदा जिले को मिला 1000वां ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत करने का गौरव

एम.पी. ट्रांसको के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने बताया कि हरदा जिले के 132 के.व्ही. सब स्टेशन में साढ़े 7 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से 63 एम.व्ही.ए. क्षमता के पॉवर ट्रांसफार्मर को स्थापित कर सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया गया है। इससे जहाँ सब स्टेशन की क्षमता बढ़ कर 189 एम.व्ही.ए. हो गयी है। वहीं हरदा जिले की ट्रांसफॉर्मेशन केपेसिटी बढ़ कर 839 एम.व्ही.ए. की हो गयी है। एम.पी. ट्रांसको हरदा जिले में एक 220 के.व्ही. सब स्टेशन हंडिया तथा 132 के.व्ही.के 03 सब स्टेशनों हरदा, खिरकिया एवं सुल्तानपुर के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है।

यह उल्लेखनीय है कि विद्युत प्रदाय अधिक होने पर पारेषण हानि भी बढ़ने की संभावना होती है। वर्ष 2022-23 में पिछले वर्ष की तुलना में 08 प्रतिशत से अधिक विद्युत प्रदाय किया गया फिर भी एम.पी. ट्रांसको में पारेषण हानियाँ पिछले वर्ष के बराबर अर्थात् 2.63 प्रतिशत ही रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button