Breaking Newsखेलराष्ट्रीय

WPL Auction 2023 : नीलामी में करोड़पति बनीं ये खिलाड़ी…तीन खिलाड़ी 3 करोड़ से ज्यादा में बिकीं…डिटेल देखें

नई दिल्ली , 13 फरवरी। WPL Auction 2023 : भारत में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। महिला प्रीमियर लीग में खिलाड़‍ियों की नीलामी का आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्‍ड कंवेंशन सेंटर पर शुरू होने जा रहा है। याद दिला दें कि महिला प्रीमियर लीग का उद्घाटन संस्‍करण 4 मार्च से शुरू होगा और फाइनल मैच 26 मार्च को खेला जाएगा।

महिला आईपीएल में कुल टीमों की संख्या 5 है। प्रत्येक टीम को खिलाड़ियों को खरीदने के लिए नीलामी में 12 करोड़ की राशि मिली है। नीलामी में पहले 409 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया था, बाद में 39 और नाम जोड़े गए हैं। इससे अब खिलाड़ियों की संख्या 448 हो गई है।

जिन 39 खिलाड़ियों को नीलामी की सूची में जोड़ा गया है। उनमें 23 खिलाड़ी भारत से हैं, जबकि 8 थाईलैंड से हैं। सूची में इंग्लैंड के 4, स्कॉटलैंड के 2 और ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं।

मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में चल रहे ऑक्शन की शुरुआत स्मृति मंधाना के नाम से हुई है। वे विमेंस लीग में अब तक की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। उन्हें बेंगलुरु ने 3.4 करोड़ रुपए में खरीदा है। तीन सेट की नीलामी हो चुकी है।

तीसरे सेट में शेफाली-जेमिमा को दिल्ली ने खरीदा

तीसरे सेट में 8 बैटर्स के नाम सामने आए। भारत की जेमिमा रोड्रिग्ज को 2.20 करोड़ और शेफाली वर्मा को 2 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। इंग्लैंड की सोफिया डंकली को गुजरात जायंट्स ने 60 लाख रुपए में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग को 1.10 करोड़ रुपए में दिल्ली ने खरीदा। वहीं, न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स, साउथ अफ्रीका की ताजमिन ब्रिट्स और लौरा वॉल्वार्ट व इंग्लैंड की टैमी ब्यूमॉन्ट अनसोल्ड रहीं।

कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

  • नीलामी में शामिल खिलाड़ियों की कुल संख्या: 409+39
  • नीलामी में भारतीय खिलाड़ियों की कुल संख्या: 246+23
  • विदेशी खिलाड़ियों की कुल संख्या: 163+16
  • एसोसिएट देश के खिलाड़ियों की संख्या: 8
  • कैप्ड खिलाड़ियों की कुल संख्या: 202
  • अनकैप्ड खिलाड़ियों की कुल संख्या: 199
  • सभी 5 टीमों में उपलब्ध अधिकतम स्लॉट: 90
  • अधिकतम विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट उपलब्ध: 30
  • टीमों द्वारा खरीदे जा सकने वाले खिलाड़ियों की संख्या: 15-18, 7 विदेशी खिलाड़ियों के साथ

गौरतलब हो कि खिलाड़ियों को चार बेस प्राइस कैटेगरी में बांटा गया है। पहला बेस प्राइस 50 लाख से अधिक, इसमें कुल 24 भारतीय खिलाड़ी और 13 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

दूसरी बेस प्राइस कैटेगरी 40 लाख रुपये की है। तीसरी बेस प्राइस कैटेगरी 30 लाख रुपये की है। वहीं, चौथी कैटेगरी 10 लाख रुपये से 20 लाख रुपये के बीच है। इसमें अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

बता दें कि 50 लाख रुपये की बेस प्राइस कैटेगरी में प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा शामिल हैं। वहीं, विदेशी खिलाड़ियों में एलिस पेरी, सोफी एक्लेस्टोन, सोफी डिवाइन, डिआंड्रा डॉटिन का नाम शामिल हैं।

सबसे पहला नाम स्मृति मंधाना का

स्मृति मंधाना का बेस प्राइस 50 लाख। आरसीबी और मुंबई में (WPL Auction 2023) छिड़ी जंग। 3.40 करोड़ में स्मृति आरसीबी की हुई।

दूसरा नाम हरमनप्रीत का

हरमनप्रीत का बेस प्राइस 50 लाख। दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी (रॉयल चैलेंजर बैंगलोर) में जंग।मुंबई भी मैदान में। दिल्ली और मुंबई जंग जारी। यूपी वॉरियर्स ने बोली बढ़ाई। मुंबई और यूपी वॉरियर्स में जंग। 1.80 करोड़ में मुंबई ने अपने पक्ष में किया।

 सोफी डिवाइन आरसीबी में

सोफी डिवाइन को बेस प्राइस में आरसीबी ने खरीदा। किसी और भी फ्रेंचाइजी ने अपना रुझान नहीं दिखाया।

हेली मैथ्यूज रही अनसोल्ड

हेली मैथ्यूज का बेस प्राइस 40 लाख था। किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

ऐश्ली गार्डनर के लिए जंग

ऐश्ली गार्डनर का बेस प्राइस 50 लाख रुपये। यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स में जंग। गुजरात जायंट्स ने 3.20 करोड़ में खरीदा।

ऐलिश पैरी आरसीबी में

ऐलिश पैरी का बेस प्राइस 50 लाख। ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर को अपने पक्ष में करने के लिए आरसीबी और दिल्ली कैपिट्ल्स में जंग। आरसीबी ने 1.70 करोड़ में खरीदा।

सोफी हुईं यूपी की

सोफी का बेस प्राइस 50 लाख। यूपी वॉरियर्स ने 1.80 करोड़ में खरीदा। यूपी और गुजरात में जंग चली थी।

अब तक सिर्फ एक खिलाड़ी अनसोल्ड

हेली मैथ्यूज रही अनसोल्ड। हेली मैथ्यूज का बेस प्राइस 40 लाख था। किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button