Loaded vehicle overturned : बारातियों के भरी वाहन पलटी, 13 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर….
![Road Accident: Heavy collision between two bikes, father and daughter died on the spot](https://newsmonitor24.com/wp-content/uploads/2023/02/8EAF8E3A-94C6-4E07-9FA6-A6712689752E-e1677153488387.jpeg)
बेमेतरा, 23 फरवरी। Loaded vehicle overturned : बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पर एक पिकअप वाहन पलटने से 13 लोग घायल हो गए हैं। जिसमें 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कल पिकरी गॉंव के वर्मा परिवार के घर शादी थी। शाम करीब 4 बजे पिकअप 14 बरातियों के (Loaded vehicle overturned) साथ बराती जाने के लिए निकली। जिस में कुछ बच्चे भी शामिल थे। वहीं इस मामले में घायल बारातियों का कहना है कि, पिकअप बहन काफी तेज रफ्तार में था इस कारण पिकअप वाहन सिरवाबांधा के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। वाहन की रफ्तार का इस बात से पता लगाया जा सकता है की वाहन तीन बार पलटी खाने के बाद जाकर रुकी।
पास के ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को 108 संजीवनी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को रायपुर रेफर कर दिया। इस हादसे में घायल ग्राम पिकरी निवासी भीखम वर्मा (40), लीला साहू (13), साल, योगेन्द्र (8), भारत साहू (13), तिलेन्द्र साहू (12), अजय साहू (13), रवि वर्मा (20), दीनू वर्मा (22), आशीष निर्मलकर, रोहित, केशव, वाहन चालक आकाश बंजारे, बिज्जु वर्मा शामिल है।