Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हुई मानसून की एंट्री, जाने रायपुर में कब देगा दस्‍तक
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हुई मानसून की एंट्री, जाने रायपुर में कब देगा दस्‍तक

    By June 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हुई मानसून की एंट्री, जाने रायपुर में कब देगा दस्‍तक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दक्षिण पश्चिम मानसून देशभर में बड़ी तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आकर यह ठहर सा गया है। इसकी वजह से मानसून रायपुर में अपनी आदर्श स्थिति यानी कि 16 जून से पहले तो प्रवेश करेगा, लेकिन निश्चित तिथि बताने में मौसम विज्ञानी भी नाकाम साबित हो रहे हैं।

    मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार शुरूआत में जिस तरीके की रफ्तार देखने को मिल रही थी, उस हिसाब से इसके दो से तीन दिनों में दक्षिण में पूरी तरह से छाने के बाद अगले कुछ दिनाें में ही  रायपुर पहुंचने के आसार थे, लेकिन सुकमा में इसके ठहरने की वजह से ऐसी स्थिति नहीं बनती दिखाई दे रही है।

    सोमवार को कैसा रहेगा मौसम

    इसी बीच सोमवार को प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं, जिसमें दक्षिणी छत्तीसगढ़ के जिले शामिल हैं। लेकिन उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ में आज भी गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। इसी बीच रविवार की देर शाम राजधानी का मौसम बदला और खंड वर्षा के साथ तेज अंधड़ भी देखने को मिली।

    कुछ हिस्सों में आधे घंटे तक अच्छी बारिश के साथ 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चली, जिसमें डिवाइडरों पर लगाए खंभे तक गिर गए। वहीं, कुछ लाेगों के घरों की छत उड़ गई और कई हिस्सों में पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आई। हालांकि इस अंधड़ की वजह से कोई जन हानि नहीं हुई।

    अभी भी तप रहा उत्तरी हिस्सा

    एक तरफ प्री मानसून की वर्षा प्रदेश के दक्षिणी और मध्य के हिस्सों में देखने को मिल रही है, लेकिन उत्तरी छत्तीसगढ़ अब भी तप रहा है। रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान बलरामपुर में 42.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा।

    वहीं, प्रदेश में कई जगहों पर मध्यम से भारी वर्षा भी दर्ज की गई। जिसमें पेंड्रा रोड में नौ सेमी, बिल्हा, मस्तूरी, बगीचा में तीन सेमी, जांजगीर, पेंड्रा, घरघोड़ा, गुरूर और चारामा में दो सेमी, प्रतापपुर, बोड़ला और बिलासपुर में एक सेमी वर्षा दर्ज की गई।

    यह बन रहा है सिस्टम

    दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा हरनाई, बारामती, निजामाबाद, सुकमा, मलखानगिरी, विजयनगरम और इस्लामपुर है। दक्षिण पश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर के शेष भाग, महाराष्ट्र के कुछ और भाग और तेलंगाना में अगले दो-तीन दिनों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बिहार के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

    एक विंड शियर जोन 18 डिग्री उत्तर में 3.1 से 7.6 किमी तक विस्तारित है। इसकी वजह से प्रदेश में सोमवार को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसी बीच 13 जून तक अधिकतम तापमान में वृद्धि का क्रम बना रहेगा।

    भ्रष्टाचार की परतें भी खोल रही प्री मानसून की वर्षा

    प्री मानसून की वर्षा से प्रशासन की भ्रष्टाचार की परतें भी खुलती हुई दिखाई दे रही हैं। हालात ऐसे हैं कि केनाल रोड पर तेलीबांधा से लेकर फुंडहर चौक तक लगवाए गए स्ट्रीट लाइट के खम्भे हवा का झोंका नहीं झेल पाए और धराशायी हो गए। वहीं, अमलीडीह में होर्डिंग गिरने के साथ ही पोस्टर बैनर भी फटकर सड़कों पर बिखरे रहे।

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.