Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»UN का ग़ाजा शांति समझौता हमास को मंजूर, अमेरिका बोला HOPEFULL SIGN…
    विदेश

    UN का ग़ाजा शांति समझौता हमास को मंजूर, अमेरिका बोला HOPEFULL SIGN…

    By June 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    UN का ग़ाजा शांति समझौता हमास को मंजूर, अमेरिका बोला HOPEFULL SIGN…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रिपोर्टों के अनुसार हमास ने संयुक्त राष्ट्र संघ गाजा में चल रहे युद्ध को रोकने के लिए लाए गए शांति समझौते को स्वीकार कर लिया है।

    कई मीडिया संस्थानों ने मंगलवार को हमास के एक वरिष्ठ सदस्य के हवाले से यह रिपोर्ट की।

    हमास के वरिष्ठ सदस्य अबू जुहरी ने कहा,” हम समझौते के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। अब यह अमेरिका को देखना होगा कि इजरायल UN के इस समझौते को माने।”

    अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एंटोनी ब्लिंकेन से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे “A HOPEFULL SIGN” 
    इसके बाद ब्लिंकेन ने कहा कि हमें हमास से अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं मिली है।

    इससे पहले ब्लिंकेन इजरायली समकक्ष से मिले थे और उनसे गाजा पर हवाई हमले और जमीनी हमले खत्म करने को कहा।

    इस शांति समझौते को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन के द्वारा प्रस्तावित किया गया था जिसे यूएन सिक्योरिटी काउंसिल से मान्यता मिली थी।

    शांति समझौते के अनुसार, इजरायल अपनी सेना गाजा से पीछे लेगा। हमास बंधियों को फिलिस्तीनी कैदियों के बदले में छोड़ देगा।

    रॉयटर्स से बात करते हुए  अबू जूहरी ने कहा कि अमेरिका के लिए यह एक परीक्षा जैसा है कि उन्होंने जो कहा है वह उसे पूरा कर पाते हैं या नहीं, और वह कब तक यूएन का शांति समझौता लागू करवा पाते हैं।

    यूएस फिलिस्तीन को देगा 404मिलियन डॉलर की मदद
    अमेरिका ने मंगलवार को घोषणा करके बताया कि वह गाजा और वेस्टबैंक में मानवीय सहायता के लिए 404 मिलियन डॉलर की मदद देगा। इस नए पैकेज की घोषणा के साथ ही अमेरिका की इस युद्ध में कुल मदद 674 मिलियन डॉलर की हो गई है।

    अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता ने कहा कि इजरायल -हमास युद्ध में सबसे ज्यादा अमेरिकी सहायता पहुंचाने वाले देश के रूप में हम जानते हैं कि वहां मानवीय सहायता के लिए यह राशि कितनी जरूरी है।

    हम दुनिया भर के दानदाताओं से अपील करेंगे की वे आगे बढ़कर गाजा में जिंदगीं बचाने की मुहिम में सहायता के लिए दान दें।

    यह नई मदद गाजा में फिलिस्तीनी लोगों की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी, इससे उनके खाने, पीने के पानी, स्वास्थ सेवाओं, शिक्षा, घर जैसी मूलभूत जरूरतों को पूरा किया जाएगा।

    The post UN का ग़ाजा शांति समझौता हमास को मंजूर, अमेरिका बोला HOPEFULL SIGN… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.