Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राजनीती»दोनों उपमुख्यमंत्रियों से युवा हैं सीएम मोहन मांझी, डिप्टी सीएम कनक वर्धन सबसे धनी, ऐसी है ओडिशा की नई सरकार
    राजनीती

    दोनों उपमुख्यमंत्रियों से युवा हैं सीएम मोहन मांझी, डिप्टी सीएम कनक वर्धन सबसे धनी, ऐसी है ओडिशा की नई सरकार

    By June 13, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दोनों उपमुख्यमंत्रियों से युवा हैं सीएम मोहन मांझी, डिप्टी सीएम कनक वर्धन सबसे धनी, ऐसी है ओडिशा की नई सरकार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ओडिशा में बुधवार को नई सरकार का शपथग्रहण हो गया। मोहन चरण माझी ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह ओडिशा में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने हैं। उनके साथ उनकी कैबिनेट में शामिल दो उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा और कनक वर्धन सिंह देव समेत ने शपथ ली। इसके अलावा 13 अन्य विधायकों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इस तरह से ओडिशा की नई सरकार में मुख्यमंत्री समेत कुल 16 लोग शामिल हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी दोनों उपमुख्यमंत्रियों से उम्र में सबसे छोटे हैं। उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव पूरे मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा संपत्ति वाले मंत्री हैं। 

     

     

    दोनों उपमुख्यमंत्रियों से युवा सीएम

    क्योंझर जिले की क्योंझर (एसटी) सीट से जीते मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी चौथी बार विधायक बने हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 1.97 करोड़ रुपये बताई है। मोहन चरण माझी के ऊपर 95 लाख रुपये का कर्ज भी है। 52 साल के मोहन माझी दोनों उपमुख्यमंत्रियों में सबसे कम उम्र के हैं। उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की उम्र 57 साल तो दूसरे उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव की उम्र 67 साल है। वहीं धामनगर (एससी) सीट से जीते 28 वर्षीय सूर्यबंशी सूरज पूरे मंत्रिमंडल में सबसे युवा मंत्री हैं। सूरज स्नातक पेशेवर हैं और उन्होंने अपनी संपत्ति 60 लाख बताई है।

    मुख्यमंत्री से ज्यादा अमीर हैं दोनों उपमुख्यमंत्री

    पुरी जिले की नीमापाडा सीट से जीतीं उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने अपने चुनावी हलफनामे में 3.64 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई है। प्रभाती के ऊपर कोई कर्ज नहीं है। इसी तरह दूसरे उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने अपने चुनावी हलफनामे में कुल 67.30 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। उनके ऊपर 75 लाख रुपये का कर्ज भी है। कनक वर्धन पूरे मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा संपत्ति वाले मंत्री भी हैं। बता दें कि सिंह देव पटना के बोलनगीर के तत्कालीन राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने पटनागढ़ सीट से चुनाव में जीत दर्ज की है। धामनगर विधायक सूर्यबंशी सूरज मंत्रिमंडल में सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री हैं। सूरज ने अपनी संपत्ति 60 लाख बताई है।

    उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन के पास आठ वाहन

    मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास दो वाहन हैं। इनमें एक फॉर्च्यूनर कार है जिकी कीमत 25 लाख रुपये बताई है। मुख्यमंत्री के पास एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल भी है। इसकी कीमत उन्होंने 30 हजार रुपये बताई है। वहीं, उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने अपने पास आठ वाहनों का जिक्र किया है। इनमें से पांच वाहन कनक वर्धन सिंह देव के नाम पर हैं। वहीं, तीन वाहन उनकी पत्नी के नाम पर हैं। कनक वर्धन के नाम पर 25 हजार की महिंद्रा जीप, 1.40 लाख की टोयोटा इनोवा, 7.50 लाख की टोयोटा फॉर्च्यूनर, 50 हजार की टोयोटा नैनो और 13 लाख की टोयोटा इनोवा कार है। इसी तरह उनकी पत्नी के नाम पर 13.50 लाख की होंडा सिविक बाइक, 25 हजार की ब्यूक बाइक और 17.50 लाख की महिंद्रा कार है। दूसरी उप मुख्यमंत्री प्रभाती परिडा के पास कुल चार वाहन हैं। इनमें खुद के नाम पर 13.46 लाख की टोयोटा इनोआ कार है। वहीं परिडा के पति के नाम पर 15 हजार की बाइक हीरो होंडा हंक, 75 हजार की बाइक बजाज पल्सर और 35 हजार की टीवीएस जुपिटर है। 

    मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री परिडा के पास एलएलबी की डिग्री

    मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी स्नातक पेशेवर हैं। उन्होंने 1993 में सीएस कॉलेज चंपुआ से बीए किया है। इसके बाद मोहन ने 2011 में ढेंकनाल लॉ कॉलेज से एलएलबी किया है। वहीं, उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने 1995 में एलएलबी किया। इसी साल वह ओडिशा उच्च न्यायालय में बतौर अधिवक्ता नामांकित हो गईं। वहीं 2005 में उन्होंने लोक प्रशासन विषय में एमए की डिग्री हासिल की। इसी तरह दूसरे उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव 12वीं पास हैं। वहीं सुकिंदा सीट से विधायक बने प्रदीप बाल सामंत मंत्रिमंडल में सबसे पढ़े लिखे मंत्री हैं। 66 वर्षीय प्रदीप ने डॉक्टरेट की डिग्री ली है और उन्होंने अपनी संपत्ति 17.30 करोड़ बताई है। 

    कमाई के मामले में मुख्यमंत्री से आगे हैं परिडा

    मुख्यमंत्री माझी के चुनावी हलफनामे में बताया है कि 2024-25 में उनकी कुल कमाई 4.22 लाख रुपये थी। वहीं, उनकी पत्नी की कमाई 13.50 लाख रुपये हुई। इसी तरह उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने अपने हलफनामे में बताया है कि 2024-25 में 9.85 लाख रुपये की कमाई रही। जबकि उनकी पत्नी की इस दौरान कमाई 12.35 लाख रुपये रही। दूसरी उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि 2024-25 में उनकी कमाई नौ लाख से ज्यादा रही। जबकि उनके पति की इस दौरान कमाई 22.77 लाख रुपये रही। 

    Related Posts

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025

    भाजपा सरकार आई तो तीन साल में बन जाएगा यमुना रिवर फ्रंट 

    February 3, 2025

    5 फरवरी को त्रिपुरा आएंगे गृहमंत्री शाह

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.