Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»मनोरंजन»अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ का शानदार ट्रेलर हुआ जारी 
    मनोरंजन

    अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ का शानदार ट्रेलर हुआ जारी 

    By June 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ का शानदार ट्रेलर हुआ जारी 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जब से अजय देवगन और तब्बू स्टारर 'औरों में कहां दम था' का फर्स्ट लुक जारी हुआ है, तब से फैन्स इसके लिए एक्साइडेट हैं. अब फिल्म का ट्रेलर सामने आ गया है और फैन्स लंबे समय के बाद सिल्वर स्क्रीन पर इस जोड़ी को एक-दूसरे के साथ रोमांस करते हुए देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. यह फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.

    तीन मिनट लंबे 'औरों में कहां दम था' ट्रेलर में युवा अजय देवगन की भूमिका निभा रहे शांतनु माहेश्वरी युवा तब्बू के किरदार यानी सई मांजरेकर के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं. बाद में एक हत्या उन्हें अलग कर देती है और अजय देवगन जेल पहुंच जाते हैं. इस घटना के सालों बाद अजय देवगन जेल से बाहर आते हैं. हम असामान्य परिस्थितियों में अजय देवगन और तब्बू को फिर से मिलते हुए देखते हैं. इस दौरान ट्रेलर में जिम्मी शेरगिल की एंट्री भी होती है, जो जानना चाहते हैं कि 18 साल पहले आखिर हुआ क्या था.

    आखिर में अजय देवगन की शायरी ने जीता दिल

    ट्रेलर के आखिर में अजय देवगन की आवाज में यह खूबसूरत शायरी आती है, जो लोगों का दिल जीत रही है. जैसे ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया, फैन्स की पुरानी यादें ताजा हो गईं और उन्होंने कमेंट करने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा, "अजय देवगन के फैन्स यहां इकट्ठे हुए हैं." एक अन्य फैन ने लिखा, "केवल 90 के दशक के बच्चे ही अजय देवगन को इस भूमिका में देखने की भावना को समझ सकते हैं."

    जब दिल से धुआं उठा, बरसात का मौसम था.
    सौ दर्द दिए उसने, जो दर्द का मरहम था.
    हमने ही सितम ढाए, हमने ही कहर तोड़े.
    दुश्मन थे हमी अपने, औरों में कहां दम था.

    नीरज पांडे ने किया फिल्म का निर्देशन

    अजय देवगन, तब्बू, जिम्मी शेरगिल, शांतनु माहेश्वरी और सई मांजरेकर स्टारर इस फिल्म को नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म को नरेंद्र हिरावत, कुमार मंगत पाठक, संगीता अहीर और शीतल भाटिया ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म का संगीत एमएम कीरवानी का है, जबकि गीत मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं.

    Related Posts

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025

    सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज

    March 24, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.