Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राजनीती»चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुए बिहार के सीएम, राजनीति गरमाई
    राजनीती

    चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुए बिहार के सीएम, राजनीति गरमाई

    By June 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पटना। केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में  तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता एन चंद्रबाबू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे थे। इस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, एलजेपीआर के प्रमुख चिराग पासवान, अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल, आरपीआई नेता रामदास आठवले जैसे एनडीए के कई दिग्गज नेता शपथ ग्रहण में शामिल होने मंच पर मौजूद थे, लेकिन खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में बिहार के सीएम नीतीश कुमार कहीं दिखाई नहीं दिए। इस बात को लेकर बिहार की सियासत तेज हो गई चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया कि एनडीए के अंदर ठीक नहीं है। यह बात बड़ी तेजी से फैलने लगी कि नीतीश कुमार एनडीए मंत्रिपरिषद में जेडीयू की हिस्सेदारी और भागीदारी से खुश नहीं हैं। इस पर आरजेडी ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
    आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि जब नीतीश कुमार के मन मुताबिक काम नहीं होता है तो वह मौन धारण कर लेते हैं। इससे वह संकेत देते हैं कि वह खुश नहीं हैं। अहमद ने कहा कि बीजेपी को तो बहुमत नहीं मिला है और एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाई है। इसके बाद मंत्रालयों का जिस तरह से बंटवारा हुआ है। अभी लोकसभा अध्यक्ष बनाने की भी बात होनी है। इससे आगे भी की कई चीजे होना हैं, ऐसे में एनडीए के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम से नीतीश कुमार की दूरी बनाना सियासी संकेत दे रहा है।
    इसके बाद चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण से नीतीश कुमार की गैर मौजूदगी पर जदयू की भी प्रतिक्रिया आई। बिहार के मंत्री और जेडीयू नेता जमा खान ने कहा कि इस बात को तूल क्यों दिया जा रहा है। नीतीश के नहीं जाने के कई कारण हो सकते हैं। उनकी तबीयत भी खराब हो सकती है। बीजेपी के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण में एनडीए के बहुत सारे घटक दल के नेता नहीं पहुंचे। ऐसे में यह कोई विषय ही नहीं है। हमारे एनडीए के नेता और देश के पीएम नरेंद्र मोदी वहां विराजमान थे। इसके बाद अब कोई किंतु-परंतु रह नहीं जाता है।
    बता दें कि नीतीश कुमार की गैर हाजिरी या फिर मौन साध लेना कई संकेत करता हैं। बिहार के सीएम नीतीश जब चंद्रबाबू नायडू की शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचे तो कई तरह की चर्चाएं होने लगीं। दोनों नेता एनडीए की सरकार में किंगमेकर के रोल में है। इनमें से एक की गैर हाजिरी सवाल खड़े कर रही थी, लेकिन देर शाम नीतीश कुमार के कार्यालय की ओर से जानकारी आई कि उन्होंने आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू से फोन पर बात की है।
    नीतीश ने नायडू को आंध्र प्रदेश का सीएम बनने पर बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि उनके नेतृत्व में आंध्र प्रदेश तरक्की करने के आयाम छुएगा। 

    Related Posts

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025

    भाजपा सरकार आई तो तीन साल में बन जाएगा यमुना रिवर फ्रंट 

    February 3, 2025

    5 फरवरी को त्रिपुरा आएंगे गृहमंत्री शाह

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.