Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राजनीती»हम एमवीए के लिएअनुकूल राजनीतिक माहौल को  बनाने के लिए पीएम को धन्यवाद देते हैं – शरद पवार 
    राजनीती

    हम एमवीए के लिएअनुकूल राजनीतिक माहौल को  बनाने के लिए पीएम को धन्यवाद देते हैं – शरद पवार 

    By June 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हम एमवीए के लिएअनुकूल राजनीतिक माहौल को  बनाने के लिए पीएम को धन्यवाद देते हैं – शरद पवार 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संस्थापक शरद पवार ने कहा है कि, हम एमवीए के लिए राजनीतिक माहौल को अनुकूल बनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं। शरद पवार का उक्त कटाक्ष महाराष्ट्र में बीजेपी के निराशाजनक प्रदर्शन के बारे में सार्वजनिक और निजी आकलन के बीच आया है। बीजेपी ने सन 2019 में राज्य में 23 सीटें जीती थीं और इस बार केवल नौ सीटें जीतीं। डेटा से पता चलता है कि पीएम मोदी और बीजेपी ने जिन 18 सीटों पर धुंआधार चुनाव प्रचार किया था उनमें से 15 सीटें पार्टी नहीं जीत सकी। महाराष्ट्र की लोकसभा सीटों के नतीजों से उद्धव ठाकरे उत्साहित हैं। शिवसेना के उनके गुट ने नौ सीटें जीती हैं और उनसे अलग हुए गुट ने सात सीटें जीती हैं। ठाकरे ने पार्टी के उन बागियों को वापस लेने से इनकार किया, जिनके इस्तीफे से उनकी गठबंधन सरकार गिर गई थी। ठाकरे ने कम से कम दो नवनिर्वाचित सांसदों के प्रतिद्वंद्वी खेमे में जाने की अफवाह को नकार दिया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि, जिन लोगों ने मेरा समर्थन किया, वे बने रहेंगे (और) हम उन लोगों के बारे में सोचेंगे जो हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं। मैं किसी का नाम नहीं लूंगा,  लेकिन चुनाव के बाद राम बीजेपी-मुक्त हो गए हैं। 
    उन्होंने रिवर्स स्विच की बात खारिज कर दी, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि वे अपने शिवसेना के गुट का मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मूल गुट में विलय कर सकते हैं और बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में वापस जा सकते हैं। उद्धव ठाकरे ने उत्तरप्रदेश के अयोध्या में बनाए गए राम मंदिर को लेकर भी बीजेपी पर कटाक्ष किया। ठाकरे ने कहा, चुनाव के बाद राम भाजपा मुक्त हो गए हैं। उद्धव ठाकरे, शरद पवार और कांग्रेस के पृथ्वीराज चव्हाण ने चुनाव परिणामों को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मतदाताओं को धन्यवाद दिया। चव्हाण ने कहा कि, यह प्रेस कॉन्फ्रेंस महाराष्ट्र के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए है। लोगों ने एमवीए को वोट दिया और धार्मिक ध्रुवीकरण के प्रयासों को खारिज कर दिया। 

    Related Posts

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025

    भाजपा सरकार आई तो तीन साल में बन जाएगा यमुना रिवर फ्रंट 

    February 3, 2025

    5 फरवरी को त्रिपुरा आएंगे गृहमंत्री शाह

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.