Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»खेल»प्रशंसक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने पर रऊफ ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बयान,
    खेल

    प्रशंसक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने पर रऊफ ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बयान,

    By June 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रशंसक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने पर रऊफ ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बयान,
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमे वह एक प्रशंसक से मारपीट करते दिखे थे। वीडियो वायरल होने के बाद रऊफ विवाद में घिर गए थे। दरअसल, पाकिस्तान की टीम अमेरिका और वेस्टइंडीज में चल रहे टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई थी। इससे पाकिस्तान के फैंस काफी निराश हैं। हालांकि, अब रऊफ ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि अगर कोई उनके परिवार को बीच में घसीटने की कोशिश करेगा तो वह जवाब देने से पीछे नहीं हटेंगे। पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप में ग्रुप-ए में शामिल थी जिसमे भारत, अमेरिका, कनाडा और आयरलैंड भी थे। पाकिस्तान को अमेरिका और भारत से हार का सामना करना पड़ा, जबकि उसने कनाडा और आयरलैंड पर जीत दर्ज की। पाकिस्तान चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ चार अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा। पाकिस्तान को पहली बार विश्व कप खेल रहे अमेरिका ने हरा दिया और चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ जीत की दहलीज पर पहुंचकर टीम हार गई थी। रऊफ ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कहा, मैंने सोचा था कि सोशल मीडिया पर इसका जिक्र नहीं करूंगा, लेकिन अब वीडियो बाहर आने के बाद मुझे लगता है कि बोलना जरूरी है। जानी मानी हस्ती होने के नाते हमें लोगों की हर तरह की प्रतिक्रिया से कोई गुरेज नहीं हैं। उन्हें हक है कि हमारा साथ दें या हमारी आलोचना करें, लेकिन जब बात मेरे माता-पिता या परिवार की आएगी तो मैं माकूल जवाब देने से पीछे नहीं हटूंगा। कोई किसी भी पेशे में हो लेकिन उसका और उसके परिवार का सम्मान करना चाहिए।

    क्या है पूरा मामला?

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रऊफ पत्नी के साथ फुटपाथ पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान वह वहां मौजूद कुछ लोगों से भिड़ गए। वीडियो में यह स्पष्ट पता नहीं चल रहा है कि रऊफ और उन लोगों के बीच किस बात को लेकर झड़प हुई, लेकिन माना जा रहा है कि वे टीम के खराब प्रदर्शन के लिये कथित रूप से उन पर छींटाकशी कर रहे थे। वीडियो में दिख रहा है कि रऊफ ने अपना आपा खो दिया और वे उन लोगों के पीछे भागे। इस दौरान उनकी पत्नी ने रऊफ को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन रऊफ ने चप्पलें निकाल ली और लोगों की तरफ दौड़े। हालांकि, कुछ लोगों ने बीच बचाव भी किया। वीडियो में एक प्रशंसक को कहते सुना गया, एक पिक्चर मांगी है बस।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.