Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»पटना के बाद बिहार के इन शहरों में चलेगी मेट्रो, जाने पूरी लिस्ट
    राज्य

    पटना के बाद बिहार के इन शहरों में चलेगी मेट्रो, जाने पूरी लिस्ट

    By June 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पटना के बाद बिहार के इन शहरों में चलेगी मेट्रो, जाने पूरी लिस्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राजधानी पटना के अलावा बिहार के 4 और जिलों को मेट्रो की सौगात मिलने जा रही है. इसके तहत मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा और भागलपुर में मेट्रो चलाई जाएगी. ये फैसला सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया. इसमें 20% राज्य और 20 प्रतिशत केन्द्र का सहयोग रहेगा बाकी फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट पैसा लगाएगी. चार शहरों में मेट्रो परिचालन के निर्णय के अलावा इस बैठक में कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगी. मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने बताया कि गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर में भी मेट्रो चल सके इसके लिए पहले फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार होगी. इसके बाद मेट्रो परिचालन के लिए डीपीआर बनेगा.

    वहीं कैबिनेट बैठक में ये फैसला लिया गया कि राज्य में खेल पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. प्रत्येक पंचायत में खेल क्लब का गठन किया जाएगा. राज्य सरकार समय समय पर इसे सहयोग करेगी. खेल विभाग में 98 पद पर बहाली भी होगी. राज्य सरकार के द्वारा परीक्षा ली जाति है उसके लिए अगर आयोग चाहे तो विभिन्न चरण में होगी लेकिन फाइनल परीक्षा पटना के आसपास के इलाकों में होगी. इससे परीक्षा पर कंट्रोल रखा जाएगा. परीक्षा अब ऑनलाइन भी ली जाएगी. अभी तक ऑनलाइन परीक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी अब आयोग निर्णय लेकर तय करेगी.

    वहीं मौसम को देखते हुए डीजल अनुदान के लिए 150 करोड़ स्वीकृत किया जाएगा .75 रुपये प्रति लीटर अनुदान दिया जाएगा. एक एकड़ में 10 लीटर दिया जाएगा. पीपीपी मोड पर गरीबों के लिए आवास बनाया जाएगा. जो शहरों में फुटपाथ और नालों के किनारे रहते है उनको घर उपलब्ध कराया जाएगा. मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के तहत 35 हजार नल लगाए जाएंगे. इसके अलावा बैठक में बिहार वाहन चालक सेवा शर्त अधिनियम 2024 स्वीकृति हुई है. वहीं 46 पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए 80 करोड़ की योजना है. 38 कॉलेज के लिए 68 करोड़ 54 लाख रुपया मशीन कंप्यूटर उपकरण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है.

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.