Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»तुम्हारे देश में कोई जिंदा नहीं बचेगा, हिजबुल्लाह ने इजरायल को दी युद्ध की खुली धमकी; क्या करेंगे नेतन्याहू…
    विदेश

    तुम्हारे देश में कोई जिंदा नहीं बचेगा, हिजबुल्लाह ने इजरायल को दी युद्ध की खुली धमकी; क्या करेंगे नेतन्याहू…

    By June 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तुम्हारे देश में कोई जिंदा नहीं बचेगा, हिजबुल्लाह ने इजरायल को दी युद्ध की खुली धमकी; क्या करेंगे नेतन्याहू…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल और हमास के साथ जारी जंग में लेबनानी समूह हिजबुल्लाह ने एक बार फिर इजरायल को चेतावनी दी है।

    हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरुल्लाह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे पूर्ण रूप से युद्ध की स्थिति में आ गए तो इजरायल में कोई भी जगह नहीं छोड़ी जाएगी।

    हिजबुल्लाह प्रमुख ने साथ ही साइप्रस को इजरायल की मदद करने के लिए धमकी भी दी है। हसन नसरल्लाह ने साइप्रस को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने इजरायल के लिए अपने हवाई अड्डे खोले तो उसे भी नुकसान होगा।

    अरब न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, नसरल्लाह ने एक टीवी पर दिए अपने बयान मे कहा, “दुश्मन अच्छी तरह से जानता है कि हमने खुद को सबसे बुरी स्थिति के लिए भी तैयार कर लिया है। अगर जंग हुई तो और कोई भी जगह हमारे रॉकेटों से नहीं बचेगी।”

    नसरल्लाह ने कहा कि उनके ईरान समर्थित समूह को सूचित किया गया था कि अगर हिजबुल्लाह ने इजरायली हवाई अड्डों पर हमला किया तो इजराइल साइप्रस में हवाई अड्डों और ठिकानों का उपयोग कर सकता है।

    बता दें कि साइप्रस यूरोपीय संघ का एक सदस्य है, जिसके इजरायल और लेबनान के साथ अच्छे संबंध हैं। साइप्रस दोनों देशों के तट के करीब स्थित है।

    वहीं नसरल्लाह ने धमकी भरे लहजे में कहा, “लेबनान को निशाना बनाने के लिए इजरायली दुश्मन के लिए साइप्रस के हवाई अड्डों और ठिकानों को खोलना का मतलब होगा कि साइप्रस सरकार युद्ध का हिस्सा है, और इसका मतलब युद्ध के बदले युद्ध ही होता है।”

    उल्लेखनीय है कि आठ अक्टूबर, 2023 को लेबनान-इजरायल सीमा पर तनाव बढ़ गया। इसके एक दिन पहले इजरायल पर हमास के हमले के साथ एकजुटता दिखाने के लिए हिजबुल्लाह द्वारा इजरायल की ओर रॉकेट दागे गए थे।

    इसके बाद इजरायल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दक्षिणपूर्वी लेबनान की ओर भारी गोलीबारी की। लेबनानी सुरक्षा और चिकित्सा अधिकारियों द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार संघर्ष की शुरुआत के बाद से 540 लोग मारे गए हैं, जिनमें 346 हिजबुल्लाह सदस्य और 100 नागरिक शामिल हैं।

    The post तुम्हारे देश में कोई जिंदा नहीं बचेगा, हिजबुल्लाह ने इजरायल को दी युद्ध की खुली धमकी; क्या करेंगे नेतन्याहू… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.