Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»खेल»T20 World-cup’24- सेमीफाइनल की रेस में कौन सबसे आगे, सभी 8-टीमों ने खेल लिए एक-एक मैच
    खेल

    T20 World-cup’24- सेमीफाइनल की रेस में कौन सबसे आगे, सभी 8-टीमों ने खेल लिए एक-एक मैच

    By June 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    T20 World-cup’24- सेमीफाइनल की रेस में कौन सबसे आगे, सभी 8-टीमों ने खेल लिए एक-एक मैच
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज के मैचों के बाद अब सुपर-8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं. सुपर-8 में पहुंची हर टीम ने एक-एक मैच खेल लिए हैं. इन मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल की तस्वीर साफ होने लगी है. भारत, ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमें पॉइंट टेबल में अच्छी स्थित में हैं, तो वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान जैसी टीमों पर दबाव बढ़ गया है. आइए देखते हैं कि सुपर-8 के 4 मैचों के बाद पॉइंट टेबल की क्या स्थिति है.

    ग्रुप की टॉप-2 टीमें खेलेंगी सेमीफाइनल 
    टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 स्टेज में 8 टीमें पहुंची हैं. इन 8 में से 4 टीमों को ग्रुप वन में रखा गया है. ग्रुप-1 में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश हैं. ग्रुप बी में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और अमेरिका हैं. हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी.

    भारत-ऑस्ट्रेलिया ने जीते मैच, वेस्टइंडीज हारा
    सुपर-8 में अभी 4 मैच हुए हैं. पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अमेरिका को हराया. इसके बाद इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को मात दी. सुपर-8 के तीसरे मैच में भारत ने अफगानिस्तान को हराया. चौथा मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा, जिसमें उसने बांग्लादेश को शिकस्त दी.

    नेट रनरेट में भारत से आगे है ऑस्ट्रेलिया 
    अब पॉइंट टेबल में ग्रुप-1 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के एक बराबर 2-2 अंक हैं. लेकिन ऑस्ट्रेलिया बेहतर रनरेट की बदौलत पहले और भारत दूसरे नंबर पर है. ऑस्ट्रेलिया का रनरेट 2.471 है. भारत का रनरेट 2.350 है. अफगानिस्तान और बांग्लादेश का अभी खाता भी नहीं खुला है. 

    अमेरिका तीसरे, वेस्टइंडीज चौथे नंबर पर 
    ग्रुप-2 में इंग्लैंड पहले और दक्षिण अफ्रीका दूसरे नंबर पर है. वैसे तो इन दोनों ही टीमों के अंक बराबर हैं लेकिन रनरेट की बदौलत इंग्लैंड पहले नंबर पर विराजमान है. उसका रनरेट 1.343 है. दक्षिण अफ्रीका 2 अंक और 0.900 रनरेट के साथ दूसरे नंबर पर है. वेस्टइंडीज और अमेरिका का अभी खाता खोलना है. नेट रनरेट में अमेरिका (-0.900) की स्थित वेस्टइंडीज (-1.343) से बेहतर है.

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.