Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राजनीती»जेपी नड्डा ने खरगे को लिखा पत्र, तमिलनाडु में जहरीली शराब कांड को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल
    राजनीती

    जेपी नड्डा ने खरगे को लिखा पत्र, तमिलनाडु में जहरीली शराब कांड को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल

    By June 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जेपी नड्डा ने खरगे को लिखा पत्र, तमिलनाडु में जहरीली शराब कांड को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तमिलनाडु में जहरीली शराब कांड को लेकर कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा। नड्डा ने इस मामले पर उनकी पार्टी की चुप्पी पर सवाल उठाया। जहरीली शराब से राज्य में कई लोगों की मौत हुई है। नड्डा ने खरगे को लिखे पत्र में कहा कि तमिलनाडु में जहरीली शराब त्रासदी पूरी तरह से मानव जनित है। अगर द्रमुक-विपक्षी गठबंधन सरकार और अवैध शराब माफियाओं के बीच सांठगांठ नहीं होती तो शायद 56 लोगों की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने कहा, "तमिलनाडु में जहरीली शराब त्रासदी के बाद कल्लाकुरिची के करुणापुरम गांव में चिताएं जलाने की भयावह तस्वीरों ने पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया है।" उन्होंने आगे कहा, "करुणापुरम में अनुसूचित जाति की आबादी काफी ज्यादा है, जो गरीबी और भेदभाव के कारण कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। मैं हैरान हूं कि जब इतनी बड़ी आपदा आई है, तो आपके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने चुप्पी क्यों साध रखी है।" भाजपा प्रमुख ने कहा, "कुछ मुद्दों पर हमें पार्टी लाइन से ऊपर उठने की जरूरत है और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति समुदाय का कल्याण और सुरक्षा ऐसा ही मुद्दा है।" नड्डा ने खरगे से कहा कि वह तमिलनाडु की द्रमुक-इंडि गठबंधन सरकार पर सीबीआई जांच कराने और राज्य के निषेध एवं उत्पाद शुल्क मंत्री एस मुथुसामी को उनके पद से तत्काल हटाने का अनुरोध करें। उन्होंने यह भी मांग की कि पीड़ितों के परिजनों को दी जाने वाली मुआवजे की राशि को उचित स्तर तक बढ़ाया जाए, ताकि इन परिवारों का पर्याप्त समर्थन सनिश्चित हो सके। पत्र में उन्होंने आगे कहा, आज समय है कि न्याय पर की गई बातों पर सही मायने में अमल किया जाए। न कि इसे केवल एक चुनावी नारे तक सीमित रखा जाए। नड्डा ने आगे कहा, आज तमिलनाडु के लोग और पूरा अनुसूचित जाति समुदाय कांग्रेस पार्टी और खासतौर पर राहुल गांधी और इंडि गठबंधन के नेताओं की दोहरे मानकों देख रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अचानक संविधान और अनुसूचित जाति /अन्य पिछड़ा वर्ग समुदाय के कल्याण व अधिकारों को सुनिश्चित करने के बारे में राहुल गांधी के सभी उपदेश बंद हो गए हैं। नड्डा ने कहा, कार्रवाई करने का समय आ गया है। खोखले शब्द, फर्जी बयानबाजी और खोखले वादे द्रमुक-इंडि गठबंधन सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के पीड़ितों और उनके परिवारों पर किए गए अन्याय को खत्म नहीं करेंगे। भाजपा प्रमुख ने खरगे से आग्रह किया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुप्पी साधने के बजाय पीड़ित परिवारों से मिलने जाएं या कम से कम इस मुद्दे पर आवाज उठाने का साहस जुटाएं। 

    Related Posts

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025

    भाजपा सरकार आई तो तीन साल में बन जाएगा यमुना रिवर फ्रंट 

    February 3, 2025

    5 फरवरी को त्रिपुरा आएंगे गृहमंत्री शाह

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.