Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»दिल्ली-एनसीआर पर मौसम मेहरबान: आसमान में छाए बादल, हवाओं ने पकड़ी रफ्तार; कई इलाकों में बारिश का अलर्ट
    राज्य

    दिल्ली-एनसीआर पर मौसम मेहरबान: आसमान में छाए बादल, हवाओं ने पकड़ी रफ्तार; कई इलाकों में बारिश का अलर्ट

    By June 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली-एनसीआर पर मौसम मेहरबान: आसमान में छाए बादल, हवाओं ने पकड़ी रफ्तार; कई इलाकों में बारिश का अलर्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बारिश से लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग की ओर से जानकारी मिली है कि अगले दो घंटे में दिल्ली-एनसीआर में बदरा बरसेंगे। बारिश का यलो अलर्ट जारी है। दिल्ली के बाराखंबा चौक पर गर्मी के बीच सोमवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। आसमान में काली घटाएं छाने लगी। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा में अगले दो घंटे में बारिश होने वाली है। इसके अलावा गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, गुलौटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, शिकारपुर, खुर्जा, पहासू, गभाना, जट्टारी में बारिश और बूंदाबांदी का अलर्ट जारी कर दिया है। बीते रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। इससे तेज गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन उमस ने परेशान किया। दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली। कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चली, जबकि कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। शाम साढ़े पांच बजे तक 0.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान में कमी देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस से अधिक 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सबसे अधिक बारिश मयूर विहार में 8 एमएम दर्ज की गई, जबकि, पालम में 6.9, आया नगर में 1.5, रिज में 0.8, पूसा में 0.5 एमएम बारिश हुई।

    Related Posts

    अब सिर्फ ₹50 में घर जैसा खाना: ‘मां की रोटी’ कैंटीन की शुरुआत

    July 16, 2025

    विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका का किया आत्मीय स्वागत…

    July 16, 2025

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से 47.46 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी…

    July 16, 2025

    मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर त्वरित अमल सुनिश्चित करें, राशन वितरण में लापरवाही नहीं चलेगी…

    July 16, 2025

    माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई पहल, नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत विशेष शिविरों से योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

    July 16, 2025

    मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की बड़ी उपलब्धि: 61.8% बिना लक्षण वाले मरीजों की समय पर पहचान….

    July 16, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अब सिर्फ ₹50 में घर जैसा खाना: ‘मां की रोटी’ कैंटीन की शुरुआत

    July 16, 2025

    विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका का किया आत्मीय स्वागत…

    July 16, 2025

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से 47.46 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी…

    July 16, 2025

    मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर त्वरित अमल सुनिश्चित करें, राशन वितरण में लापरवाही नहीं चलेगी…

    July 16, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    July 2025
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    28293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.