Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»खेल»अफगानिस्‍तान टीम के कप्‍तान राशिद खान ने T20I में बना डाला वर्ल्‍ड रिकॉर्ड
    खेल

    अफगानिस्‍तान टीम के कप्‍तान राशिद खान ने T20I में बना डाला वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

    By June 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अफगानिस्‍तान टीम के कप्‍तान राशिद खान ने T20I में बना डाला वर्ल्‍ड रिकॉर्ड
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अफगानिस्‍तान के कप्‍तान राशिद खान बड़े मैच के खिलाड़ी हैं और इस बात को उन्‍होंने मंगलवार को टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड के आखिरी मुकाबले में बखूबी साबित किया। राशिद खान ने बांग्‍लादेश के खिलाफ अहम मुकाबले में चार ओवर में केवल 23 रन देकर चार विकेट चटकाए।

    इस दौरान राशिद खान ने एक वर्ल्‍ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। अफगानिस्‍तान के लेग स्पिनर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। राशिद खान ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर के 92वें मैच में 150 विकेट का आंकड़ा पार कर लिया। उन्‍होंने न्‍यूजीलैंड के दिग्‍गज तेज गेंदबाज टिम साउथी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्‍होंने 118 मैचों में 150 विकेट चटकाए थे।

    शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ा

    इसके अलावा राशिद खान ने 150 विकेट पूरे करते ही बांग्‍लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को भी पीछे छोड़ दिया। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने के मामले में राशिद खान दूसरे स्‍थान पर पहुंच गए हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड अब भी टिम साउथी के नाम दर्ज है। शाकिब अल हसन 149 विकेट के साथ तीसरे स्‍थान पर खिसक गए हैं।

    बांग्‍लादेश की तोड़ी कमर

    बता दें कि राशिद खान ने बांग्‍लादेश के खिलाफ पावरप्‍ले के बाद गेंद संभाली और अपने पहले ही ओवर में सौम्‍य सरकार (10) को पवेलियन की राह दिखाई। खान ने सरकार को क्‍लीन बोल्‍ड किया। अपने अगले ओवर में राशिद ने तौहिद ह्दय (14) को जदरान के हाथों कैच आउट कराया। अपने स्‍पेल के तीसरे ओवर में राशिद ने आखिरी दो गेंदों में लगातार दो विकेट चटकाए। उन्‍होंने महमूदुल्‍लाह (6) और रिषाद खान (0) को अपना तीसरा और चौथा शिकार बनाया।

    बल्‍ले से भी मचाया धमाल

    राशिद खान ने बांग्‍लादेश के खिलाफ केवल गेंद ही नहीं बल्कि बल्‍ले से भी धमाल मचाया। अफगानिस्‍तान के कप्‍तान ने बांग्‍लादेश के खिलाफ 10 गेंदों में तीन छक्‍के की मदद से नाबाद 19 रन बनाए। इन तीन छक्‍कों ने बहुत बड़ा फर्क पैदा कर दिया। अफगानिस्‍तान ने राशिद खान की पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 115 रन बनाए।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.