Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»नेतन्याहू को कोसने वाले इजरायलियों को जेल में ठूंस रही पुलिस, दे रहे गालियां; देखें VIDEO…
    विदेश

    नेतन्याहू को कोसने वाले इजरायलियों को जेल में ठूंस रही पुलिस, दे रहे गालियां; देखें VIDEO…

    By June 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नेतन्याहू को कोसने वाले इजरायलियों को जेल में ठूंस रही पुलिस, दे रहे गालियां; देखें VIDEO…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गाजा और राफा में भीषण नरसंहार के बावजूद बेंजामिन नेतन्याहू की सेना हमास के कब्जे से इजरायलियों को वापस लाने में नाकाम साबित हो रही है।

    इससे उनके प्रियजनों और इजरायलियों में काफी गुस्सा है। गुरुवार से देशभर में एक बार फिर नेतन्याहू के खिलाफ लोगों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया। रिपोर्ट के मुताबिक, यरूशलेम में पीएम नेतन्याहू के आवास के पास भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

    करीब 5000 लोगों की भीड़ ने मार्च किया। इस दौरान एक इजरायली पुलिस कर्मी की बेशर्म करतूत सामने आई है। वह एक प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेते हुए उसके साथ अभद्रता करता दिखाई दिया। वीडियो में वह प्रदर्शनकारी को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए सुनाई दे रहा है।

    टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार , नेतन्याहू के आवास के बाहर प्रदर्शन करने वाले लोगों की संख्या 3000 थी।

    यरुशलम में लगभग 5000 लोगों की भीड़ ने शहर के पश्चिमी छोर पर कॉर्ड्स ब्रिज से अज़्ज़ा स्ट्रीट तक मार्च किया, यहां प्रधानमंत्री नेतन्याहू का घर भी है।

    यरूशलेम में प्रधान मंत्री के आवास के पास एक विरोध प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी को हिरासत में लिए गए एक प्रदर्शनकारी से अभद्र व्यवहार और धमकाने का आरोप लगा है।

    प्रदर्शनकारी को गालियां दे रहा पुलिसकर्मी
    एक घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। आरोपी पुलिस कर्मी प्रदर्शनकारी को “मैं तुम्हारी मां का रेप करूंगा” कहते हुए सुना जा सकता है।

    टाइम्स ऑफ इजरायल में छपि खबर के मुताबिक, छोटी क्लिप में, पुलिस अधिकारी को स्थानीय प्रदर्शनकारी के सामने आते और उसके साथ गलत व्यवहार करते हुए देखा जा सकता है। उसके साथ अन्य पुलिस अधिकारी भी हैं और वे उसे उस पुलिस अधिकारी से दूर कर देते हैं।

    इजरायली पुलिस ने शुरू की जांच
    जवाब में, इज़राइल पुलिस का कहना है कि अधिकारी का आचरण अपेक्षित व्यवहार के अनुरुप नहीं है।

    हम अपेक्षा करते हैं कि विषम परिस्थितियों में भी हमारे सैनिक धैर्य न खोए। इस घटना की जांच की जाएगी और जांच के बाद जो परिणाम सामने आएंगे, उस हिसाब से निपटा जाएगा। 

    אחלה של חומר אנושי: יסמניק לעצור במחאה בירושלים ״אאנוס את אמא שלך״. המשטרה בתגובה: ״התנהלות השוטר במקום אינה עומדת בקנה אחד עם נורמות השיח וההתנהלות המצופות מכל שוטר גם במצבים סוערים מעין אלו, ולכן היא תיבדק ותטופל בהתאם.״ pic.twitter.com/Lbtdy3GinB

    — לירן תמרי | Liran Tamari (@liran__tamari) June 29, 2024

    बंधकों की रिहाई के लिए नेतन्याहू के खिलाफ हल्ला-बोल
    रिपोर्ट में कहा गया है कि देश भर के अन्य शहरों में भी छोटे-छोटे प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी नेतन्याहू सरकार को हटाने की मांग कर रहे हैं।

    लोगों का आरोप है कि 7 अक्तूबर को हमास द्वारा बनाए गए बंधकों को इजरायली सरकार अभी तक वापस नहीं ला पाई है।

    लोगों ने हमास के खिलाफ युद्ध में इजरायली सरकार के फेल होने और अपह्रत लोगों के लिए वार्ता भी फेल होने का आरोप लगाया है। भीड़ में मौजूद लोग ‘अब चुनाव कराओ’ वाली तख्तियों के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं।

    The post नेतन्याहू को कोसने वाले इजरायलियों को जेल में ठूंस रही पुलिस, दे रहे गालियां; देखें VIDEO… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.