Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»AAP जिला इकाई ने मनेंद्रगढ़ में प्रेस वार्ता आयोजित कर स्वास्थ्य विभाग के बड़े भर्ती घोटाले का खुलासा किया
    छत्तीसगढ़

    AAP जिला इकाई ने मनेंद्रगढ़ में प्रेस वार्ता आयोजित कर स्वास्थ्य विभाग के बड़े भर्ती घोटाले का खुलासा किया

    By July 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    AAP जिला इकाई ने मनेंद्रगढ़ में प्रेस वार्ता आयोजित कर स्वास्थ्य विभाग के बड़े भर्ती घोटाले का खुलासा किया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मनेंद्रगढ़

     आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने  मनेंद्रगढ़ रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित कर स्वास्थ्य विभाग में हुए बड़े भर्ती घोटाले का खुलासा किया। जिला सचिव विकास पांडेय ने बताया कि इस घोटाले में मुख्य सीएमएचओ सुरेश तिवारी और पूर्व डीपीएम सुलेमान खान हैं, जिनकी मिलीभगत से यह घोटाला अंजाम दिया गया। विकास पांडेय ने बताया कि बिना किसी प्रेस रिलीज के दस लोगों की अलग-अलग पदों पर जिले के विभिन्न हिस्सों में अस्थायी नियुक्ति की गई। इन नियुक्तियों में कहा गया था कि ये सभी लोग 89 दिनों तक कार्य करेंगे, उसके बाद उनकी नियुक्ति समाप्त हो जाएगी। लेकिन, 100 दिनों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद ये सभी 10 लोग अभी भी मानदेय प्राप्त कर रहे हैं और ड्यूटी कर रहे हैं। विशेष रूप से सीएमएचओ सुरेश तिवारी ने अपने ड्राइवर की नियुक्ति स्वक्षता कर्मचारी के रूप में की है। जिला सचिव ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया गैरकानूनी है। पीएडिए और एएनएम के पदों पर बिना रोस्टर के

    भर्ती की गई है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के एच. आर. विभाग के अधिकारियों की भी संलिप्तता है। विकास पांडेय ने स्वास्थ्य मंत्री और कलेक्टर से मांग की कि सुरेश तिवारी को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए और अभी तक जितना मानदेय दिया गया है, उसे मौजूदा ब्याज के साथ प्रशासन वसूल करे। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की और इस घोटाले में शामिल सभी लोगों को जेल भेजने की बात कही। मीडिया के सवाल पर पांडेय ने कहा कि भाजपा के विधायक श्याम बिहारी जायसवाल जब विपक्ष में थे, तो उन्होंने मनेंद्रगढ़-चिरमिरी के नागरिकों को भ्रमित कर रखा था। उन्होंने कहा कि

    जब मनेंद्रगढ़ में गाड़ी चालक की मौत हुई थी, तब मसाल रैली निकाल कर डॉक्टर तिवारी को निलंबित करने की मांग की थी। लेकिन सत्ता में आने के बाद विधायक श्याम बिहारी जायसवाल बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। अब उन्हें भ्रष्टाचार नहीं दिख रहा है और अगर कोई पत्रकार आइना दिखा रहा है तो वे उससे नाराज होकर तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल के कट आउट को दूल्हे के रूप में तैयार कर घोड़ी पर बिठाकर पूरे इलाके में जुलूस चिरमिरी में अवैध कारोबार के विरोध में निकाला। यह झांकी निकाली गई थी। साथ ही सट्टे के अवैध कारोबार को लेकर सड़कों पर बैठकर शराब एवं जुए के उदाहरण के रूप में नाट्य रूपांतरण भी प्रस्तुत किया गया। इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल और भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए। आम आदमी पार्टी ने घोषणा की है कि वह इस मुद्दे पर पूरी ताकत से लड़ेगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती रहेगी। उन्होंने कहा कि वे आम जनता के अधिकारों को पैसों के दम पर नहीं बिकने देंगे।

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.