Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»खेल»वानखेड़े में रोहित शर्मा और विराट कोहली के डांस ने बनाया माहौल
    खेल

    वानखेड़े में रोहित शर्मा और विराट कोहली के डांस ने बनाया माहौल

    By July 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वानखेड़े में रोहित शर्मा और विराट कोहली के डांस ने बनाया माहौल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय टीम ने वैसे हर जगह ही माहौल जमाया, लेकिन मुंबई के वानखेड़े में कुछ अलग ही नज़ारे देखने को मिले. मुंबई की मरीन ड्राइव पर हुई विक्ट्री परेड के बाद वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया के लिए सम्मानित समारोह का आयोजन हुआ. इस आयोजन में कई ऐतिहासिक पल देखने को मिले, जैसे टीम इंडिया को BCCI ने अब तक की सबसे बड़ी 125 करोड़ रुपये की प्राइज़ मनी दी. इसके अलावा वानखेड़े में कुछ मस्ती भरे पल भी दिखाई दिए, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत पूरी टीम शामिल रही. 

    मस्ती भरे पलों की एक वीडियो बीसीसीआई की तरफ से शेयर की गई, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली अपने डांस से माहौल बनाते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा पूरी टीम के साथ मैदान का चक्कर लगा रहे होते हैं. इस दौरान ढोल बजने शुरू हो जाते हैं. ढोल की आवाज़ सुनते ही विराट कोहली और रोहित शर्मा नाचना शुरू कर देते हैं. दोनों को देखकर टीम के बाकी खिलाड़ियों के भी पैर थिरकने शुरू हो जाते हैं. 

    पूरी टीम इसी तरह अपने पैरों को थिरकाते हुए आगे बढ़ती है. सभी खिलाड़ियों के डांस में एक अलग एनर्जी देखने को मिली. हालांकि खिलाड़ी इससे पहले काफी लंबा सफर करके आए थे लेकिन फिर भी किसी के चेहरे पर थकान नहीं दिख रही थी. डांस को आगे बढ़ता देख हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव में अलग जोश आ गया. दोनों ही खिलाड़ी जमकर नाचे. इतना ही टीम के सपोर्ट स्टाफ के मेंबर भी इस डांस में बराबरी का हिस्सा ले रहे थे. 

    जश्न मनाने के बाद लंदन के लिए रवाना हुए विराट कोहली

    बता दें कि विराट कोहली विक्ट्री परेड और वानखेड़े स्टेडियम में हुए जश्न के बाद लंदन के लिए रवाना हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो किंग कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने के लिए लंदन रवाना हुए. 

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.