Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»लेबर पार्टी की 14 साल बाद सत्ता में वापसी, भारत-ब्रिटेन FTA का क्या होगा भविष्य…
    विदेश

    लेबर पार्टी की 14 साल बाद सत्ता में वापसी, भारत-ब्रिटेन FTA का क्या होगा भविष्य…

    By July 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लेबर पार्टी की 14 साल बाद सत्ता में वापसी, भारत-ब्रिटेन FTA का क्या होगा भविष्य…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत की आजादी के समय ब्रिटेन की सत्ता पर बैठी लेबर पार्टी 14 साल बाद सत्ता में वापस आ गई है।

    कीर स्टार्मर आधिकारिक रूप से  ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। लेबर पार्टी के सत्ता में आते ही भारत और ब्रिटेन के बीच हो रहे है एफटीए पर संशय खड़ा हो गया है।

    हालांकि लेबर पार्टी ने अपने मैनिफेस्टो में भारत के साथ एफटीए को लेकर भी घोषणा की थी।

    दरअसल, भारत और यूके के बीच में 2022 में शुरू हुई भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता(एफटीए) की चर्चा का उद्देश्य भारत और ब्रिटेन के बीच में व्यापार को बढ़ावा देना है। भारत के बड़े और बढ़ते बाजार तक पहुंच प्रदान करके आर्थिक संबंधों को बढ़ाना है।

    भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2022-23 में 20.36 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 23-24 में 21.34 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया था। ऐसे में पिछले 14 सालों से एक ही पार्टी की सत्ता के बाद सत्ता में बदलाव भारत और ब्रिटेन की नीतियों में परिवर्तन ला सकता है।

    भारत के साथ एफटीए पर नए पीएम का नजरिया क्या
    भारत का साथ इन दिनों दुनिया में लगभग हर देश चाहता है। एक उभरता मध्यवर्ग हर देश के व्यापारी वर्ग को अपनी तरफ खींचता है। भारत के साथ एफटीए पर ब्रिटेन के नए पीएम कीर स्टार्मर का रुख लेबर पार्टी के 2024 के चुनावी मेनिफेस्टो में बताया गया है।

    जिसमें “भारत के साथ नई रणनीतिक साझेदारी बनाने की योजना की रुपरेखा दी गई है, जिसमें एक मुक्त व्यापार समझौता, सुरक्षा, शिक्षा, टेक्नोलॉजी और जलवायु परिवर्तन में सहयोग को गहरा करना शामिल है।

    पिछले साल इंडिया ग्लोबल फोरम में कीर स्टार्मर ने कहा था कि एक संशोधित लेबर पार्टी के लिए उनका नजरिया एफटीए को पारित करना है।

    कीर ने कहा कि मेरी लेबर सरकार भारत के साथ लोकतंत्र और हमारे साझा मूल्यों पर आधारित संबंधों को मजबूत करेगी।

    हमारी सरकार एफटीए को लागू करवाने में मदद करेगी, और साथ ही साथ वैश्विक सुरक्षा, जलवायु सुरक्षा और आर्थिक सुरक्षा के लिए नई रणनीतिक साझेदारी भी तय करता है।

    क्या स्टार्मर का आना भारत-यूके एफटीए को कैसे प्रभावित करेगा

    ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव के संस्थापक अजय श्रीवास्तव के मुताबिक लेबर पार्टी भारत के साथ एफटीए से लाभान्वित होने की यूके की क्षमता को पहचानेगी , जिससे इंपोर्ट और एक्पोर्ट को फायदा मिलेगा।

    उन्होंने  कहा कि सबूत के तौर पर वह ऐतिहासिक मिसालों को देख सकते हैं। भारत के साथ अपने संबंधित एफटीए के बाद आसियान, जापानी और दक्षिण कोरियाई निर्यात में लगातार सुधार हो रहा।

    उन्होंने कहा कि जैसे ही लेबर पार्टी कार्यभार संभालेगी, वह इसे मंजूरी दे सकती है। उन्होंने कहा कि एफटीए को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है और भारतीय पेशेवरों के लिए वीजा की संख्या में कटौती जैसे कुछ मामूली चीजों पर बात हो कर, लेबर सरकार इसे आगे बढ़ा सकती है।

    The post लेबर पार्टी की 14 साल बाद सत्ता में वापसी, भारत-ब्रिटेन FTA का क्या होगा भविष्य… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.