Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्‍तीसगढ़ में झमाझम बारिश का इंतजार, अब तक 28 प्रतिशत कम हुई बरसात, आज इन इलाकों के लिए अलर्ट
    छत्तीसगढ़

    छत्‍तीसगढ़ में झमाझम बारिश का इंतजार, अब तक 28 प्रतिशत कम हुई बरसात, आज इन इलाकों के लिए अलर्ट

    By July 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्‍तीसगढ़ में झमाझम बारिश का इंतजार, अब तक 28 प्रतिशत कम हुई बरसात, आज इन इलाकों के लिए अलर्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    छत्‍तीसगढ़ में इन दिनों मानसूनी तंत्र के प्रभाव से बस्तर क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है, हालांकि मध्य छत्तीसगढ़ यानि रायपुर में अपेक्षाकृत कम ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 9, 11 व 12 जुलाई को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार है, हालांकि मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि कम होगी। अभी तक प्रदेश में सामान्य से 28 प्रतिशत बारिश कम हुई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश भर में अभी तक 207 मिमी बारिश हुई है, जबकि वास्तिवक रूप से 286.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इस प्रकार सामान्य से 28 प्रतिशत बारिश कम हुई है।

    मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही रहेगा और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश तथा मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि थोड़ी कम रहेगी। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका जैसलमेर, रायसेन, मंडला, रायपुर, कलिंगपट्टनम और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर मध्य बंगाल की खाड़ी तक 3.1 किमी ऊंचाई तक फैला है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश के ऊपर 3.1 किमी से 7.6 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के भी आसार है।

    रायपुर में सुबह हुई बारिश, दोपहर बाद निकली धूप

    रायपुर में सोमवार सुबह अच्छी बारिश हुई और बारिश थमते ही बादल छाए रहे। हालांकि दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और धूप निकल गई, तेज धूप के उमस में भी बढ़ोतरी रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री ज्यादा रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी बादल छाने के साथ ही बारिश की संभावना है।

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.