Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»खेल»भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी को मिली नई जिम्मेदारी
    खेल

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी को मिली नई जिम्मेदारी

    By July 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी को मिली नई जिम्मेदारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ऑस्ट्रेलिया और भारत के बाद अब वेस्टइंडीज भी अपने यहां महिला टी20 क्रिकेट लीग शुरू कर चुका है। अगले महीने की 21 तारीख से विमंस कैरिबियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन की शुरुआत होगी। ये लीग 29 अगस्त तक चलेगी। इस लीग में भारत की महान महिला तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी नजर आएंगी। वह एक टीम की मेंटॉर के तौर पर इस लीग में दिखाई देंगी।

    इस लीग में भारत की कई महिला खिलाड़ी भी खेलेंगी। इस लीग में अभी सिर्फ तीन ही टीमें हैं जिसमें से दो टीमें आईपीएल फ्रेंचाइजियों की टीमें ही हैं। बारबाडोस रॉयल्स विमंस, गयाना अमेजन वॉरियर्स विमंस और त्रिनबागो नाइट राइडर्स विमंस नाम की तीन टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं।

    इस टीम के साथ जुड़ेंगी झूलन

    झूलन इस लीग में त्रिनबागो नाइट राइडर्स की मेंटॉर बनेंगी। झूलन भारतीय घरेलू क्रिकेट में भी बंगाल की महिला टीम की मेंटॉर रह चुकी हैं। वह विमंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की मेंटॉर और गेंदबाजी कोच हैं। उनके साथ इस टीम में जेमिमा रोड्रिग्स, शिखा पांडे भी हैं। गोस्वामी ने इसे लेकर कहा, "इतनी शानदार फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना सम्मान की बात है। नाइट राइडर्स ने भारत में अच्छा किया है और विमंस कैरिबियन प्रीमियर लीग में इस टीम के साथ जुड़ना सम्मान की बात है।"

    झूलन ने साल 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। इसके बाद वह कोचिंग में आ गईं। मुंबई इंडियंस की महिला टीम के साथ उनका काम सभी को पसंद आया है। अब वह नाइट राइडर्स में उस काम को दोहराने की कोशिश करेंगी जो काम गौतम गंभीर ने किया। गंभीर ने बतौर मेंटॉर कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल-2024 का चैंपियन बनाया था। मेंटॉर झूलन से भी यही उम्मीद होगी।

    ऐसी है टीम

    नाइट राइडर्स की कप्तानी वेस्टइंडीज की पूर्व कप्तान डेंड्रा डोटिन कर रही हैं। ऑस्ट्रेलिया की मेग लेनिंग और जेस जोनासन भी इस टीम में है। ये दोनों ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डब्ल्यूपीएल में रोड्रिग्स और शिखा के साथ दिल्ली कैपिटल्स में खेलती हैं। नाइट राइडर्स को अपना पहला मैच 23 अगस्त को बारबाडोस के खिलाफ खेलना है।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.