Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»खेल»जेम्स एंडरसन की विदाई पर सचिन तेंदुलकर ने लिखा दिल छू लेने वाली पोस्ट
    खेल

    जेम्स एंडरसन की विदाई पर सचिन तेंदुलकर ने लिखा दिल छू लेने वाली पोस्ट

    By July 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जेम्स एंडरसन की विदाई पर सचिन तेंदुलकर ने लिखा  दिल छू लेने वाली पोस्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जेम्स एंडरसन ने करीब 42 साल की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा. एंडरसन ने करियर का आखिरी मैच वेस्टइंडीज़ के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट के ज़रिए खेला. इंग्लैंड के दिग्गज पेसर ने पहले ही इस बात का एलान कर दिया था कि वेस्टइंडीज़ के खिलाफ लॉर्ड्स में वह अपने करियर का आखिरी टेस्ट खेलेंगे. आखिरी मैच में 4 विकेट लेकर एंडरसन ने अपना अंतर्राष्ट्रीय करियर समाप्त किया. अब एंडरसन के संन्यास पर पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने एक भावुक पोस्ट लिखी. 

    इंग्लिश पेसर को क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने शानदार करियर के लिए बधाई दी और उनकी विदाई पर कुछ न कुछ कहा, जिसमें सचिन भी शामिल रहे. दिग्गज तेंदुलकर ने एक्स के ज़रिए जिमी के लिए पोस्ट लिखी जिसमें उन्होंने कहा कि आपको गेंदबाजी करते हुए देखना खुशी की बात रही. 

    एक्स पर तेंदुलकर ने लिखा, "हे जिमी! आपने 22 साल के उस अविश्वसनीय स्पेल से फैंस को बोल्ड कर दिया. जब आप अलविदा कह रहे हैं तो यह एक छोटी सी बधाई है. आपको बॉलिंग करते देखना खुशी की बात रही- उस एक्शन, स्पीड, सटीकता, स्विंग और फिटनेस के साथ. आपने अपने खेल से पीढ़ियों को प्रेरित किया है."

    दिग्गज तेंदुलकर ने आगे लिखा, "आपके लिए अच्छे स्वास्थ्य और खुशी के साथ एक शानदार जीवन की कामना करता हूं क्योंकि आप अपनी ज़िंदगी के सबसे अहम वक़्त के लिए आगे बढ़ रहे हैं- परिवार के साथ वक़्त."

    ऐसा रहा एंडरसन का अंतर्राष्ट्रीय करियर, शेन वॉर्न का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

    गौरतलब है कि एंडरसन ने 2002 से 2024 तक इंग्लैंड के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला. इस दौरान उन्होंने 188 टेस्ट, 194 वनडे और 19 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. टेस्ट में जिमी ने 704, वनडे में 269 और टी20 इंटरनेशनल में 18 विकेट चटकाए. 

    एंडरसन ने 704 विकेट के साथ अपना करियर खत्म किया, जिससे वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए. वॉर्न के नाम टेस्ट क्रिकेट में 708 विकेट दर्ज हैं और वह फॉर्मेट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज़ हैं. एंडरसन सबसे ज़्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज़ हैं. इंग्लिश पेसर ने अपने आखिरी टेस्ट में 4 विकेट लिए, अगर वह 9 विकेट लेते तो वॉर्न का रिकॉर्ड तोड़ देते. 

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.