Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»खेल»जब दर्द से कराहने लगे मिस्बाह तो उथप्पा ने दिया सहारा, लोग कर रहे तारीफ
    खेल

    जब दर्द से कराहने लगे मिस्बाह तो उथप्पा ने दिया सहारा, लोग कर रहे तारीफ

    By July 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जब दर्द से कराहने लगे मिस्बाह तो उथप्पा ने दिया सहारा, लोग कर रहे तारीफ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली,। भारत और पाकिस्तान की टीमें जब मैदान पर आमने सामने होती हैं, तब क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर होता है। बर्मिंघम में खेले गए वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स लीग फाइनल में भी कुछ उसी तरह का उत्साह देखने को मिला। दोनों टीमें हार मानने को तैयार नहीं थीं लेकिन जीत इंडिया चैंपियंस की हुई। मैच में एक समय ऐसा आया जब पाकिस्तानी बल्लेबाज तेज रन बनाने की कोशिश में घायल हो गया। मिस्बाह उल हक सिंगल लेने की कोशिश कर रहे थे तभी उनकी मसल खिंच गई। वह दर्द से कराहने लगा। ऐसे में भारतीय खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने उनकी मदद की। उथप्पा का ये वीडियो वायरल हो गया।
    पाकिस्तान चैंपियंस के कप्तान यूनिस खान ने फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पारी के 17वें ओवर में मिस्बाह उल हक तेज रन बनाने की कोशिश में उनकी जांघ में खिंचाव आ गया। वह दर्द से कराहने लगे और उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा। मिस्बाह को तड़पता देखकर रॉबिन उथप्पा उनके पास गए और मिस्बाह को खड़े होने में मदद की। उसके बाद वह मिस्बाह को अपने कंधे के सहारे कुछ दूर तक ले गए। उथप्पा के इस खेल भावना को देखकर लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।
    भारत ने फाइनल मैच पांच विकेट से जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। पाकिस्तान के 157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने पांच गेंद बाकी रहते 159 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस लीग में रिटायर्ड क्रिकेटर्स खेल रहे थे जो इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। भारतीय टीम में युवराज सिंह, इरफान पठान, उथप्पा, हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ी मौजूद थे वहीं पाकिस्तान टीम में यूनिस खान, मिस्बाह, शोएब मलिक और शाहिद अफरीदी जैसे धुरंधर शामिल थे। लीग में छह टीमों ने शिरकत की लेकिन शारनदार खेल का मुजाहिरा करते हुए फाइनल में भारत-पाकिस्तान की टीमें पहुंची थी।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.