Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग का अलर्ट, अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग का अलर्ट, अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी

    By July 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग का अलर्ट, अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    छत्‍तीसगढ़ में मानसून ब्रेक की स्थिति पर अब खत्म होते दिखाई दे रही है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही सोमवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, जबकि एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और भारी से अतिभारी बारिश होने के आसार हैं।

    वहीं, भारी बारिश का क्षेत्र उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ रहने के संकेत हैं। रायपुर में आकाश मेघमय रहने के साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। रायपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। इसी बीच रविवार को राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिली।

    मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सर्वाधिक बारिश दक्षिण छत्तीसगढ़ में 15 सेमी तक, जबकि मध्य व उत्तर छत्तीसगढ़ में काफी कम बारिश हुई। साथ ही प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में, जबकि न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया।

    यह बन रहा सिस्टम

    मानसून द्रोणिका बीकानेर, नारनौल, धमोली, लखनऊ, डेहरी, रांची, बालासोर और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं, एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उससे लगे झारखंड तथा ओडिशा के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, यह दक्षिण पश्चिम की ओर ऊंचाई के साथ झुका हुआ है। इसकी वजह से छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधियां तेज रहने के संकेत हैं।

    अधिकतम तापमान औसत से ज्यादा

    मौसम विभाग के पिछले तीस वर्षों के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पेंड्रा रोड में यह सर्वाधिक 2.2 डिग्री, दुर्ग में दो डिग्री, अंबिकापुर में 1.6 डिग्री, बिलासपुर में 1.2 डिग्री, रायपुर में 1.1 डिग्री सेल्सियस सामान्य औसत से अधिक है। वहीं, सिर्फ जगदलपुर में यह सामान्य औसत से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम है।

    न्यूनतम तापमान भी औसत से ज्यादा

    इसके अलावा न्यनूतम तापमान भी लगभग सभी क्षेत्रों में सामान्य औसत से अधिक है। जगदलपुर में सामान्य से 0.7 डिग्री, बिलासपुर में 0.5 डिग्री, रायपुर और पेंड्रा रोड में 0.4 डिग्री अधिक है। वहीं, दुर्ग में यह सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम है।

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.