Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»उप मुख्यमंत्री साव ने 5.36 करोड़ रुपए लागत के गोडाउन-सह-कार्यालय भवनों का किया लोकार्पण
    छत्तीसगढ़

    उप मुख्यमंत्री साव ने 5.36 करोड़ रुपए लागत के गोडाउन-सह-कार्यालय भवनों का किया लोकार्पण

    By July 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उप मुख्यमंत्री साव ने 5.36 करोड़ रुपए लागत के गोडाउन-सह-कार्यालय भवनों का किया लोकार्पण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव गरियाबंद जिले के ग्राम कोपरा को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद संचालन समिति के गठन के मौके पर आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समारोह में जिले के 21 गांवों में पांच करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से निर्मित 200 मीट्रिक टन गोडाउन-सह-कार्यालय भवनों का लोकार्पण किया। उन्होंने नवगठित कोपरा नगर पंचायत के विकास के लिए 50 लाख रुपए और राजिम नगर के विकास के लिए दो करोड़ रुपए देने की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन कोपरावासियों के लिए बहुत ही ऐतिहासिक और गौरवशाली है। मैं यहां के सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सभी वर्गो के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मोदी की गारंटी के तहत जो वादे किए गए थे, उन वादों पर सरकार बनते ही अमल शुरू कर दिया गया है। इनका सीधा लाभ पात्र हितग्राहियों को मिल रहा है।  श्री साव ने कहा कि कोपरा ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बना है। इसके सुव्यवस्थित विकास के लिए किसी भी प्रकार की राशि की कमी नहीं आएगी। कोपरा को योजनाबद्ध तरीके से एक नया शहर बनाएंगे। इसके लिए हमें 50 वर्षों की कार्ययोजना बनाकर काम करने की आवश्यकता है। यहां सुव्यवस्थित सडक़, सीसी रोड, नाली, बिजली, पेयजल, चिकित्सालय, स्कूल सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद प्रदेश के नगरीय निकायों में विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों के लिए 1500 करोड़ रुपए दिए गए हैं।  उप मुख्यमंत्री श्री साव ने समारोह में ‘बिहान’ दीदियों को बैंक लिकेंज ऋण, लीड बैंक द्वारा स्वीकृत ट्रेक्टर लोन, दिव्यांगों को श्रवण यंत्र और व्हीलचेयर तथा मछली पालकों को जाल एवं आइस-बाक्स प्रदान किया। उन्होंने किसानों को स्वाइल हेल्थ कार्ड, क्रेडिट कार्ड, अरहर बीज, विशेष पिछड़ी जनजाति के किसानों को पीएम किसान अंतर्गत प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य विभाग के हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड और सिकलसेल कार्ड भी वितरित किए। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और शिशुवती माताओं के बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया गया। अभिनंदन समारोह में राजिम के विधायक रोहित साहू ने नगर पंचायत का दर्जा मिलने और संचालन समिति के गठन पर कोपरावासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह हम सब के लिए गौरव का क्षण है। नगर पंचायत के विकास के लिए सरकार द्वारा सभी विकास कार्य कराए जाएंगे। पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने भी समारोह को सम्बोधित किया। गरियाबंद के कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल और गरियाबंद नगर पालिका के अध्यक्ष गफ्फार मेमन सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.