Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»खेल»मां को कामयाबी का श्रेय देते हुए रवींद्र जडेजा की खूबसूरत पोस्ट, लिखा दिल छू लेने वाली बात
    खेल

    मां को कामयाबी का श्रेय देते हुए रवींद्र जडेजा की खूबसूरत पोस्ट, लिखा दिल छू लेने वाली बात

    By July 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मां को कामयाबी का श्रेय देते हुए रवींद्र जडेजा की खूबसूरत पोस्ट, लिखा दिल छू लेने वाली बात
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंजर रवींद्र जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत स्केच शेयर किया है, जिसमें वह खास अंदाज में अपनी मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    स्केच में रवींद्र जडेजा टी20 विश्व कप 2024 की ट्रॉफी हाथ में लेकर मां के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि जडेजा टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे, जिन्होंने फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को मात देकर 17 साल बाद टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीती।

    Ravindra Jadeja ने अपनी मां को खास अंदाज में दी श्रद्धांजलि

    दरअसल, रवींद्र जडेजा ने अपनी मां को साल 2005 में हमेशा के लिए खो दिया था। उस वक्त जडेजा की उम्र 17 साल थी और वह भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा थे। जडेजा ने भारत के टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद अपनी मां को याद करते हुए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा कि आज मैं जो कुछ भी मैदान पर कर रहा हूं, ये आपके लिए श्रद्धांजलि है मां।

    जडेजा ने टी20 विश्व कप 2024 के बाद टी20 से लिया संन्यास

    भारत के टी20 विश्व कप 2024 का टाइटल जीतने के बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा के बाद रवींद्र जडेजा ने भी टी20I से संन्यास लिया। उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था कि यह जीत उनके करियर का 'शिखर' थी।

    जडेजा ने आगे लिखा था कि मैं टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कहता हूं। गर्व के साथ दौड़ने वाले एक घोड़े की तरह, मैंने हमेशा अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और बाकीफॉर्मेट में भी ऐसा करना जारी रखूंगा। टी20 विश्व कप जीतना एक सपने के सच होने जैसा था, मेरे टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का शिखर था। यादों, खुशी और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद।

    जडेजा के क्रिकेट करियर की बात करें तो साल 2009 से अब तक उन्होंने 74T201 मैच खेलते हुए कुल 515 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 21 का रहा। उन्होंने इस दौरान कुल 54 विकेट चटकाए।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.