Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-सुकमा में 20 लाख के इनामी चार नक्सलियों का सरेंडर, दो हार्डकोर महिलाएं भी शामिल
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-सुकमा में 20 लाख के इनामी चार नक्सलियों का सरेंडर, दो हार्डकोर महिलाएं भी शामिल

    By July 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-सुकमा में 20 लाख के इनामी चार नक्सलियों का सरेंडर, दो हार्डकोर महिलाएं भी शामिल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सुकमा.

    छत्तीसगढ़ सरकार की नीति और सुकमा पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर से पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 20 लाख के इनामी चार नक्सलियों ने सुकमा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इनमें दो महिला हार्डकोर माओवादी सहित चार हार्डकोर नक्सली शामिल हैं।आत्मसमर्पित महिला नक्सली लगभग 14 वर्ष एवं पुरुष माओवादी  लगभग 14-15 वर्षों से नक्सली संगठन में सक्रिय रहकर कई बड़ी-बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं।

    छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पदों के अनुरूप आत्मसमर्पित माओवादियों पर क्रमशः सीवायपीसी पर आठ, दो पर पांच-पांच लाख और अन्य एक पर दो लाख कुल 20 लाख रुपये का इनाम घोषित है। आत्मसमर्पित माओवादी क्रमशः कंपनी नंबर 10 प्लाटून ‘ए’ डिप्टी कमांडर/सेक्शन ‘ए’ डिप्टी कमांडर, प्लाटून नंबर 30 का पीपीसीएम, दक्षिण बस्तर डिवीजन टेक्निकल सदस्या/एसीएम एवं महाराष्ट्र (गढ़चरोली डिवीजन अन्तर्गत) भामरागढ़ एरिया कमेटी/ सीएनएम पार्टी सदस्या के पदों पर रहे है सक्रिय माओवादियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में विशेष आसूचना शाखा, जिला पुलिस बल, डीआरजी जिला सुकमा एवं दो वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा है। सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की 'छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति' एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे 'नियद नेल्ला नार' योजना से प्रभावित तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैंप स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर गढ़चिरोली डिवीजन, माड़ डिवीजन एवं दक्षिण बस्तर डिवीजन में सक्रिय सदस्य दो महिला सहित चार नक्सलियों ने  पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, रति कान्त बेहेरा कमांडेंट 02 वाहिनी सीआरपीएफ एवं निखिल राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। सभी आत्मसमर्पित माओवादियों को कपड़ा एवं प्रोत्साहन राशि 25-25 हजार रुपये प्रदाय किया गया। सभी आत्मसमर्पित माओवादियों को 'छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति' के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे

    इन माओवादियों ने किया सरेंडर ——–
    1. कैलाश उर्फ कवासी देवा पिता हिड़मा जाति मुरिया निवासी पामलूर थाना किस्टाराम (कम्पनी नम्बर 10 प्लाटून ‘‘ए’’ डिप्टी कमाण्डर/सेक्शन ‘‘ए’’ डिप्टी कमाण्डर, ईनामी आठ लाख रुपये)।
    2. वंजाम हड़मा उर्फ सुनील पिता देवा निवासी बडे गोंदपल्ली थाना गादीरास (प्लाटून नंबर 30 का पीपीसीएम, ईनामी पांच लाख रुपये)।
    3. सुक्की मड़कम पिता केसा निवासी पामलूर थाना किस्टाराम (दक्षिण बस्तर डिवीजन टेक्निकल टीम सदस्या/एसीएम, ईनामी पांच लाख रुपये)।
    4. रव्वा देवे पिता रव्वा देवा निवासी बड़ेसट्टी दुरमा थाना फुलबगड़ी (महाराष्ट्र गढ़चरोली भामरागढ़ एरिया कमेटी/पार्टी सदस्या, ईनामी पांच लाख रुपये।

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.