Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»लोहा व्यवसायी को दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या
    राज्य

    लोहा व्यवसायी को दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

    By July 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लोहा व्यवसायी को दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. पटना जिले के मसौढ़ी अनुमंडल के लहसुना थाना क्षेत्र में उस्मानचक गांव के पास शुक्रवार रात (19 जुलाई) हथियारबंद अपराधियों ने एक लोहा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक का नाम अभय सिंह (38 वर्ष) था और वह स्वर्गीय बाबूलाल सिंह के पुत्र थे. अभय सिंह उस्मानचक के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

    घर लौटने के दौरान हुई घटना

    जानकारी के अनुसार अभय सिंह रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके बुलेट से अपने घर उस्मानचक जा रहे थे. उसी समय घात लगाए अपराधियों ने उस्मानचक गांव से 500 मीटर पहले यात्री शेड के पास उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए. गंभीर रूप से घायल अभय सिंह को अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया. उसके बाद परिजनों ने उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया. अभय सिंह का पैतृक घर गौरीचक के सहोगी गांव में है, लेकिन वह उस्मानचक में मसौढ़ी स्टेशन के पास लोहा का व्यवसाय करते थे.

    पुलिस ने शुरू की जांच 

    घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है. घटनास्थल से दो खोखे भी बरामद किए गए हैं. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नभ वैभव ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना के अनुसार 6-7 राउंड गोली चली है. पूरी घटना की जांच की जा रही है, कुछ स्थानीय लोगों ने पुरानी रंजिश का कारण बताया है, जबकि कुछ लोगों ने पैसा लूटने की बात कही है. हर बिंदु पर जांच चल रही है.

    बढ़ते अपराध और विपक्ष का विरोध

    बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है. 20 जुलाई शनिवार को बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करने की योजना बनाई गई है. इस घटना ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और सरकार को इस मुद्दे पर घेरा जा रहा है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ा जाएगा. इस घटना ने स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है. वे उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार और पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़कर उन्हें सजा दिलाएगी और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाएगी.

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.