Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»मनोरंजन»कार्तिक आर्यन ने करियर की असफलता को लेकर किया खुलासा, कहा……
    मनोरंजन

    कार्तिक आर्यन ने करियर की असफलता को लेकर किया खुलासा, कहा……

    By July 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कार्तिक आर्यन ने करियर की असफलता को लेकर किया खुलासा, कहा……
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पहले ‘भूल भुलैया 2’ फिर ‘सत्यप्रेम की कथा’ और अब ‘चंदू चैंपियन’ के साथ अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों सफलता के रथ पर सवार हैं। अब उनकी नजरें अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ पर हैं। कार्तिक से उनके पेशवर सफर पर सफलता के असर, मम्मी-पापा की बढ़ती चर्चाएं और आगामी फिल्मों पर दीपेश पांडेय की बातचीत के अंश।

    लगातार मिल रही सफलता के बाद कई बार कलाकारों के स्वभाव में आने वाले बदलाव के चर्चे सामने आने लगते हैं। सफलता सिर पर चढ़ने को लेकर कार्तिक आर्यन कहते हैं, ‘मेरे सिर पर तो असफलता चढ़ी थी। ‘प्यार का पंचनामा’ के ठीक बाद ‘आकाशवाणी’ की थी, उससे मैं बहुत ज्यादा जुड़ गया था। उसकी बहुत प्रशंसा भी हुई थी, लेकिन वह फिल्म नहीं चली। मुझे उससे उबरने में बहुत समय लगा कि आखिर वह फिल्म क्यों नहीं चल पाई।

    हां, सफलता को लेकर ऐसा कभी नहीं हुआ कि अगर मेरी एक फिल्म चली, तो अगली फिल्म भी सफल होने का अति आत्मविश्वास रखूं। अब मैं किसी प्रोजेक्ट से खुद को इतना ज्यादा जोड़कर नहीं रखता हूं। प्रोजेक्ट की सफलता और असफलता पर खुश और दुखी भी होता हूं, लेकिन सिर्फ एक या ज्यादा से ज्यादा दो सप्ताह के लिए। यहां हर शुक्रवार परिणाम बदलते रहते हैं। असफलता के बाद मुझे दूसरा मौका नहीं मिलने वाला है। अगर सफल न हुआ तो मुझे फिर से वहीं से शुरू करना पड़ेगा।’

    सुर्खियां बटोरता परिवार

    ‘चंदू चैंपियन’ के प्रमोशन के दौरान कार्तिक की मां माला तिवारी और पिता मनीष तिवारी भी सक्रिय दिखे थे। फिल्म के प्रमोशन के दौरान माता-पिता के भी सिनेमा जगत की चर्चा में आने को लेकर कार्तिक कहते हैं, ‘ऐसी कोई सोची-समझी योजना नहीं है। पापा तो बहुत शर्मीले स्वभाव के हैं। हाल ही में दोनों एक टीवी शो में आए थे और मम्मी उस शो की स्टार बन गई थीं। (हंसते हुए) मैं तो उनके सामने बैठा सिर्फ हंस रहा था।

    हालांकि मैं डरा हुआ था, क्योंकि उन्होंने इससे पहले कभी ऐसे कैमरे का सामना नहीं किया था, लेकिन शो में ऐसा लगा ही नहीं। अब तो उनको एक्टिंग के ऑफर आने लगे हैं। यह बहुत ही अजीब सी चीज हो रही है। मैं परिवार के साथ फिल्में बहुत देखता था। अब मेरी फिल्मों की स्क्रीनिंग हो रही है, तो वो साथ आ रहे हैं। उनकी फोटो और वीडियो इंटरनेट पर आ रही हैं।’

    हर दिन मिल रही सीख

    ‘भूल भुलैया 3’ में विद्या बालन की वापसी हो रही है। उनके साथ काम के अनुभवों को लेकर कार्तिक कहते हैं, ‘फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में हम साथ काम कर रहे हैं, उनके साथ काम करने में मुझे बहुत मजा आ रहा है। उम्मीद कर रहा हूं कि जब यह फिल्म आए तो हमारा काम देखकर आप लोगों को भी मजा आए।

    आगे उन्होंने कहा- वो (विद्या) अपने काम को लेकर जितनी गंभीर हैं, वह उनके हाव-भाव से दिखता नहीं है, लेकिन जब काम करती हैं तो बहुत ही सहजता के साथ अपने किरदार में ढल जाती हैं। यह एक महान कलाकार की पहचान होती है। कॉमेडी सीन हो या गंभीर सीन, मैंने हर दिन उनसे कुछ न कुछ सीखा है।’

    स्टार किड है कटोरी

    कार्तिक कई वीडियो में अपनी पालतू डॉगी कटोरी के साथ भी व्यायाम करते नजर आते हैं। वह कहते हैं, ‘कटोरी तो ट्रेडमिल पर भी भागती है।

    उसके मामले में तो सही मायने में वंशवाद दिखता है (जोर से हंसते हैं)। वो हमारे घर की स्टारकिड है। उसके अलग नखरे होते हैं। उसको काफी लाड-प्यार मिलता है इसलिए अब मैं उसे भी फिटनेस में थोड़ा ट्रेन कर रहा हूं।’

    Related Posts

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025

    सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज

    March 24, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.