Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»मनोरंजन»फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ 600 करोड़ क्लब में हुई शामिल 
    मनोरंजन

    फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ 600 करोड़ क्लब में हुई शामिल 

    By July 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ 600 करोड़ क्लब में हुई शामिल 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रभास, अमिताभ बच्चन, और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने रिलीज के 25 दिन पूरे कर लिए है और अभी तक थिएटर्स में अपनी पकड़ बनाए हुए है। 'कल्कि 2898 एडी' के लिए तीसरा हफ्ता भी शानदार रहा। फिल्म ठीक- ठाक कमाई करते हुए 600 करोड़ क्लब में शामिल हो गई और अब 650 करोड़ की ओर बढ़ रही है।

    'कल्कि 2898 एडी' ने रिलीज के 25वें दिन तक 616.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वर्क डेज में फिल्म को थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन वीकेंड में कलेक्शन फुल स्पीड में आगे बढ़ा।

    2024 की बड़ी फिल्मों कल्कि शामिल

    'कल्कि 2898 एडी' की शुरुआत धमाकेदार रही थी और शुरुआती दिनों में ही इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। प्रभास की जबरदस्त फैन फॉलोइंग और अमिताभ बच्चन व दीपिका पादुकोण की मजबूत परफॉर्मेंस ने 'कल्कि 2898 एडी' को ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। यही वजह है कि ये फिल्म अब तक बिजनेस करती जा रही है।

    वीकेंड पर कल्कि ने लगाई छलांग

    'कल्कि 2898 एडी' के तीसरे वीकेंड कलेक्शन की ओर नजर डालें, तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने शुक्रवार को 2.9 करोड़ कमाए। वहीं, शनिवार को कमाई 6.1 करोड़ रही, जबकि अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक फिल्म ने रविवार को 8.4 करोड़ का बिजनेस किया। इसके साथ ही 'कल्कि 2898 एडी' ने 25 दिनों में अपने खाते में 616.85 करोड़ नेट जुटा लिए है। फाइनल कलेक्शन आने के बाद इन आंकड़ों में फेरबदल हो सकता है। हालांकि, जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

    हॉलीवुड को टक्कर देती कल्कि

    'कल्कि 2898 एडी' की कहानी भविष्य की दुनिया पर आधारित है, इसके साथ ही ये माइथोलॉजिकल ड्रामा महाभारत से भी जुड़ी हुई है, जो इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है। 'कल्कि 2898 एडी' में अच्छाई और बुराई के बीच संघर्ष दिखाया गया है। साइंस फिक्शन होने के साथ- साथ फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स और विजुअल्स मंत्रमुग्ध कर देने वाले है। नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 एडी' कई मायनों में हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देती है। 
     

    Related Posts

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025

    सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज

    March 24, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.