Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-कबीरधाम ने 10 साल से गुमशुदा नाबालिग को ढूंढा, यूपी से पति के साथ बरामद
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-कबीरधाम ने 10 साल से गुमशुदा नाबालिग को ढूंढा, यूपी से पति के साथ बरामद

    By July 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कबीरधाम.

    कबीरधाम पुलिस ने 10 साल पहले गुमशुदा हुई एक नाबालिग लड़की को यूपी के उन्नाव जिले से खोज निकाला है। लेकिन, जब पुलिस ने लड़की को बरामद किया तो आज 2024 में वह बालिग हो चुकी है। इतना ही नहीं लड़की की शादी हो चुकी है। पूरा मामला कबीरधाम जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र का है। एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि गणेश केवट निवासी ग्राम अचानकपुर ने चार जनवरी 2015  को अपनी नाबालिक लड़की की गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला 10 साल पुराना था। इसकी फाइल थाना में धूल खा रही थी।

    एसपी के निर्देश पर पुराने पेंडिंग मामले का निपटारा किया जा रहा है। इस मामले की जांच शुरू हुई। केश डायरी अवलोकन करने पर आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड नंबर को सीएससी सेंटर में सर्च कराया गया। तब आधार नंबर से ग्राम मवई घनश्याम बांगरमऊ जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश के पते पर किसी दूसरी महिला के नाम पर राशन कार्ड बना होना पाया गया।  उसी आधार नंबर में गुमशुदा नाबालिक का नाम दर्ज होना पाया गया। इसके बाद पांडातराई थाना की पुलिस उन्नाव के लिए रवाना हुई। टीम के द्वारा आधार लिंक के बताए स्थान पर जाकर तस्दीक जांच कर उर्मिला यादव नाम की महिला को पांडातराई थाना अपहृता के रूप में पहचान कर सकुशल बरामद किया गया। बरामद के बाद उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। पूछताछ में अपहृता ने  बताया कि 10 साल पहले वह यूपी के कानपुर रेल्वे स्टेशन में अपनी चाची से बिछड़ गई थी। अनजान जगह में रोते बिलखते इधर-उधर भटकते हुए रोजी मजदूरी करते गुजारा कर रही थी। बाद में ग्राम बांगरमऊ जिला उन्नाव पहुंच गई। बांगरमऊ के आस-पास ईंट-भट्ठा में मजदूरी कर जीवन यापन करते रही। उसी दौरान ईंट भट्ठा में काम करने वाले लड़के छंग्गा राम यादव से मुलाकात हुई। एक साथ काम करने के कारण एक दूसरे को पसंद करने लगे। 2021 में छंग्गा राम यादव के साथ सामाजिक रीति रिवाज से विवाह करना बताया। छंग्गा राम यादव के पूरे परिवार समेत ग्राम मवई घनश्याम थाना बेहटा मुजावर जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश में रहकर जीवन यापन करता है। अब दोनों परिवार आपस में मिल गए हैं। 10 साल बाद लड़की को देखकर उसके परिवार के लोगों ने खुशी जाहिर की। साथ ही पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है।

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.