Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»धर्म»भगवान विश्वकर्मा ने पहाड़ के नीचे बसा दिया गांव… यहां इंसान नहीं देवताओं का वास, देखें अद्भुत स्थान
    धर्म

    भगवान विश्वकर्मा ने पहाड़ के नीचे बसा दिया गांव… यहां इंसान नहीं देवताओं का वास, देखें अद्भुत स्थान

    By July 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भगवान विश्वकर्मा ने पहाड़ के नीचे बसा दिया गांव… यहां इंसान नहीं देवताओं का वास, देखें अद्भुत स्थान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गुमला: झारखंड के गुमला को भी बाबा नगरी के नाम से जाना जाता है. यहां कई धार्मिक स्थल हैं, जहां प्राचीन शिवलिंग, देवी-देवताओं की प्रतिमाएं विराजमान हैं. इन्हीं प्रमुख स्थलों में से एक है पालकोट प्रखंड स्थित तपकरा पंचायत स्थित देवगांव, जो विशाल चट्टान के नीचे गुफा में है. पूर्व में तो यह खुला था, लेकिन अब इसे मंदिर का रूप दे दिया गया है. देवगांव अति प्राचीन है और इसकी कथा बड़ी ही रोचक है.

    देवगांव में बड़ी तादात में देवी-देवताओं की प्रतिमाएं हैं, जिन्हें पत्थरों में तरासा गया है. कहा जाता है कि इसे भगवान विश्वकर्मा ने खुद अपने हाथों से बनाया है. यहां भगवान भोलेनाथ का परिवार रहता है, इसलिए इसे देवगांव कहा जाता है. यहां भगवान गणेश, बजरंगबली, नंदी बाबा, भोलेनाथ, नाग देवता, देवी महारानी, भगवती मुन्नी माता, सूर्य देवता, शिव शक्ति, गौ गंगा माता, गणेश कार्तिक, मां 10 भुजी महारानी सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाएं हैं.

    इस तरह यहां पहुंचें
    जिला मुख्यालय से जाने के लिए आपको गुमला सिमडेगा मुख्य मार्ग से पालकोट होते हुए पोजेंगा पहुंचना होगा. यहां से थोड़ा पहले बाई ओर मुड़कर लगभग 7 किमी की दूरी पर देवगांव है. देवगांव जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर है. यहां जाने के लिए आप बस से देवगांव मोड़ पर उतर कर फिर उसके बाद ऑटो से पहुंच सकते हैं. वहीं, निजी वाहन से आसानी से यहां जाकर पूजा पाठ कर सकते हैं.

    जानें मंदिर का इतिहास
    देवगांव के पुजारी डमरू बाबा ने Local 18 को बताया कि गुमला का यह स्थल देवगांव के नाम से जाना जाता है. यह पालकोट प्रखंड के तपकरा पंचायत में विशाल पहाड़ के नीचे गुफा में है. यहां सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाएं प्राचीन काल से हैं. मान्यता है कि ये प्रतिमाएं मनुष्यों द्वारा नहीं बनाई गई है. ये विश्वकर्मा द्वारा निर्मित हैं. यह मंदिर इतना प्राचीन है कि पूर्वज भी इसके बारे में नहीं जानते. यह मंदिर श्रीश्री 108 भोलेनाथ, बुढ़वा महादेव के नाम से भी विख्यात है. मान्यता है कि जो लोग बाबा की शरण में आते हैं, माथा टेकते हैं, उनकी मनोकामना जरूर पूरी होती है.
     

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.