Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार- कमला हैरिस ने हिजबुल्लाह पर इजराइली हमलों को बताया सही…
    विदेश

    अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार- कमला हैरिस ने हिजबुल्लाह पर इजराइली हमलों को बताया सही…

    By July 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार- कमला हैरिस ने हिजबुल्लाह पर इजराइली हमलों को बताया सही…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए संभावित डेमोक्रेटिक उम्मीदवार उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा है कि इजरायल को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है।

    मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कमला हैरिस ने लेबनान पर इजरायल के हमलों का समर्थन किया है और कहा है कि हिजबुल्लाह जैसे आतंकवादी समूह के खिलाफ और खुद के बचाव में किए गए हमले पूरी तरह जायज हैं।

    उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की टिप्पणी इज़राइल और हिजबुल्लाह के साथ चल रहे संघर्ष पर अमेरिका की स्थिति को स्पष्ट करती है। 

    कमला हैरिस ने कहा, “इजरायल को एक आतंकवादी संगठन के खिलाफ खुद का बचाव करने का अधिकार है। हिजबुल्लाह एक आतंकवादी समूह है।”

    उन्होंने यह टिप्पणी लेबनान पर इजरायली हवाई हमले के बाद की है। इस हमले में इजरायल ने गोलन हाइट्स में हाल ही में हुए रॉकेट हमले के लिए कथित रूप से जिम्मेदार हिजबुल्लाह कमांडर को निशाना बनाया। कब्जे वाले गोलन हाइट्स पर हुए इस हमले में 12 बच्चों की मौत हो गई थी।
     
    हमले में हिजबुल्लाह कमांडर के मौत की पुष्टि नहीं
    टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल ने लेबनान के बेरूत के दक्षिणी शहरों में हवाई हमले में हिजबुल्लाह के गढ़ में कई हमले किए हैं। इसमें कथित तौर पर दो बच्चों सहित कम से कम तीन लोग मारे गए। एक वरिष्ठ लेबनानी सुरक्षा स्रोत ने हमले की पुष्टि की।

    हालांकि यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि हमले में कमांडर फुआद शुकर का क्या हुआ। शुकर, जिसे हज मोहसिन के नाम से भी जाना जाता है, हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह का वरिष्ठ सलाहकार है और माना जाता है कि समूह की सटीक मिसाइल योजनाओं को बनाने के लिए वही जिम्मेदार है।

    वह 1983 में बेरूत में अमेरिकी मरीन बैरक पर बमबारी में शामिल होने के लिए अमेरिका में भी वांटेड है।

    हिजबुल्लाह ने इजरायल पर हमले से किया है इनकार
    हमले के बारे में बताते हुए इज़राइल सुरक्षा बलों (IDF) ने X पर कहा, “IDF ने मजदल शम्स में बच्चों और कई अन्य इज़राइली नागरिकों की हत्या के लिए जिम्मेदार कमांडर पर बेरूत में हमला किया।”

    लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने बताया कि हवाई हमले में हिजबुल्लाह की शूरा परिषद के आसपास के क्षेत्र को निशाना बनाया। इस घटना ने क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है और आगे इज़राइली बदले की आशंकाओं के बीच बेरूत में भी तनाव बना हुआ है।

    इज़राइल और अमेरिका ने गोलान हाइट्स में हमले के लिए हिज़्बुल्लाह को दोषी ठहराया है लेकिन हिज़्बुल्लाह ने इससे इंकार किया है।

    The post अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार- कमला हैरिस ने हिजबुल्लाह पर इजराइली हमलों को बताया सही… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.