Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»लेबनान से तुरंत निकलें; इजरायल के ऐक्शन से भारत भी सतर्क, अपने नागरिकों को चेता रहे देश…
    विदेश

    लेबनान से तुरंत निकलें; इजरायल के ऐक्शन से भारत भी सतर्क, अपने नागरिकों को चेता रहे देश…

    By August 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लेबनान से तुरंत निकलें; इजरायल के ऐक्शन से भारत भी सतर्क, अपने नागरिकों को चेता रहे देश…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हमास नेता इस्माइल हनियेह की ईरान और बेरूत में हिजबुल्ला कमांडर फुआद शुक्र की मौत के बाद भारत समेत कई देशों ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

    बेरूत में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने तो अपने नागरिकों तत्काल बेरूत से निकले की सलाह दे दी है। इस्माइल की हत्या के आरोप इजरायल पर लग रहे हैं।

    भारतीय नागरिकों से आवाजाही कम करने और गैर जरूरी यात्रा से बचने के लिए कहा गया है। दूतावास की तरफ से जारी एडवाइजरी के अनुसार, ‘क्षेत्र में हाल ही में बढ़ीं गतिविधियों को देखते हुए भारतीय नागरिकों को लेबनान में सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी जाती है।’

    आगे कहा गया, ‘लेबनान में सभी भारतीय नागरिकों को सतर्कता बरतने, आवाजाही सीमित करने और बेरूत में भारत के दूतावास में संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है।’

    दूतावास की तरफ से संपर्क में बने रहने के लिए Email ID ([email protected]) और इमरजेंसी फोन नंबर +96176860128 भी जारी किया गया है।

    अन्य देशों ने भी जारी की एडवाइजरी
    ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग ने सभी नागरिकों को तत्काल निकलने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, ‘लेबनान में सभी ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों और रहवासियों को मेरा संदेश है कि अब निकलने का वक्त आ गया है।

    अगर आप ऑस्ट्रेलिया में हैं और लेबनान जाने की सोच रहे हैं, तो ऐसा न करें। क्षेत्र में तेजी से संघर्ष बढ़ने का गंभीर जोखिम है। सुरक्षा स्थिति तेजी से बिगड़ सकती है…।’

    इधर, कनाडा ने भी अपने नागरिकों से लेबनान से जल्द ‘घर वापसी’ की अपील की है। कनाडा की विदेश मंत्री मेलेनी जॉली ने लिखा, ‘कनाडा के नागरिकों और स्थाई रहवासियों के लिए संदेश।

    अगर आप कनाडा में हैं और लेबनान जाने की सोच रहे हैं, तो ऐसा न करें। अगर आप लेबनान में हैं, तो वापस घर आ जाएं। अगर तनाव बढ़ा, तो हो सकता है जमीनी स्थिति ऐसी हो कि हम आपकी मदद न कर सकें और आप भी वहां से न निकल सकें।’

    इजरायल-हिजबुल्ला तनाव
    इजरायल की सेना ने मंगलवार को ऐलान कर दिया था कि कार्रवाई में शुक्र को मार गिराया है। इजरायल ने गोलान हाईट्स में 27 जून को हुए हमले का जिम्मेदार भी इसे बताया था।

    हिजबुल्ला का कहना है कि उसके महासचिव हसन नसरल्लाह गुरुवार को शुक्र की अंतिम यात्रा पर बोलेंगे।

    The post लेबनान से तुरंत निकलें; इजरायल के ऐक्शन से भारत भी सतर्क, अपने नागरिकों को चेता रहे देश… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.