Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»धर्म»खुल गया नागलोक, सिर्फ 10 दिन होंगे इस दुर्लभ जगह के दर्शन, जंगल में रास्ता, जहरीले सांप मिलेंगे
    धर्म

    खुल गया नागलोक, सिर्फ 10 दिन होंगे इस दुर्लभ जगह के दर्शन, जंगल में रास्ता, जहरीले सांप मिलेंगे

    By August 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खुल गया नागलोक, सिर्फ 10 दिन होंगे इस दुर्लभ जगह के दर्शन, जंगल में रास्ता, जहरीले सांप मिलेंगे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नर्मदापुरम. सतपुड़ा के खतरनाक जंगलों के बीच नागलोक है, जो साल में एक बार सिर्फ 10 दिन के लिए खुलता है. मान्यता है कि यहां विषैले विषधर हैं, लेकिन इन 10 दिन में ये किसी को नुकसान नहीं पहुंचते. मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के अलावा अन्य प्रदेशों से भी नागलोक के दर्शन करने श्रद्धालु पहुंचते हैं. मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को दुर्गम मार्ग से गुजरना पड़ता है, इसलिए इसे मध्य प्रदेश का अमरनाथ भी कहा जाता है.

    यहां पहुंचने से पहले श्रद्धालु को दो दिन तक खतरनाक जंगल और सांपों के बीच से निकालना पड़ता है. मध्य प्रदेश का अमरनाथ कहे जाने वाले नागलोक की यात्रा 1 अगस्त से शुरू हो गई है. श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सभी पॉइंट्स पर व्यवस्था की गई है. इस यात्रा के दौरान कोई भी वाहन मालिक भक्तों से मनमाना किराया वसूल न कर सके, इसलिए जिला प्रशासन ने किराया निर्धारित किया है.

    10 दिन के लिए खुलता है नागलोक
    सतपुड़ा के घने जंगलों के बीच विराजित नाग चंद्रशेखर का मंदिर है, जो 10 दिन के लिए सावन के महीने में ही खोला जाता है. जंगलों के बीच इस कठिन यात्रा के कारण इसे मध्य प्रदेश का अमरनाथ कहा जाता है. जंगल के बीच का रास्ता इतना दुर्गम है कि यहां पर सैकड़ों प्रजाति के सांप और नागों के दर्शन होते हैं, लेकिन खास बात ये कि ये सांप किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते. सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के इलाके में होने की वजह से साल में सिर्फ पूजा और दर्शन के लिए सावन के महीने में 10 दिन के लिए इसे खोला जाता है. बाकी पूरे साल यहां आना-जाना बंद रहता है.

    नागों की बस्ती से होकर गुजरते हैं श्रद्धालु
    इस यात्रा के बीच में श्रद्धालुओं को सांपों की बस्ती से होकर गुजरना पड़ता है, जिसमें कई जहरीले सांप और नाग के दर्शन होते हैं, लेकिन वे किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं. इस यात्रा में पैदल चलने के दौरान दो दिन का समय लगता है. घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच करीब 12 से 15 किलोमीटर का पैदल सफर करने के बाद श्रद्धालु को नाग चंद्रशेखर मंदिर के दर्शन हो पाते हैं. जंगल के बीच से गुजरने के बाद करीब 100 फीट लंबी चिंतामणि की गुफा से भक्त गुजरते हैं और उसके बाद फिर करीब 35 फीट लंबी गहरी और अंधेरी गुफा से होकर गुजरने के बाद नागलोक में नाग देवता के दर्शन हो पाते हैं.

    10 अगस्त तक खुले रहेंगे द्वार
    1 से 10 अगस्त तक नागद्वारी की गेट खुले रहेंगे और इस दौरान मध्य प्रदेश समेत महाराष्ट्र और देश के कई राज्यों से श्रद्धालु नागलोक में दर्शन के लिए पहुंचते हैं. यात्रा के दौरान कोई भी वाहन मालिक भक्तों से मनमाना किराया वसूल न कर सके, इसलिए जिला प्रशासन ने किराया सूची जारी की है. बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए जिन कठिनाइयों से होकर गुजरना पड़ता है. ठीक उसी तरह की कठिनाई नागद्वारी की यात्रा में भी भक्तों को मिलती है. इसलिए इस यात्रा को भी मध्य प्रदेश का अमरनाथ कहा जाता है.
     

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.