Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»खेल»MS Dhoni और जोगिंदर शर्मा की खास मुलाकात: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा
    खेल

    MS Dhoni और जोगिंदर शर्मा की खास मुलाकात: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा

    By August 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    MS Dhoni और जोगिंदर शर्मा की खास मुलाकात: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत ने साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीता था। टीम की ये जीत ऐतिहासिक थी। फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को मात दी थी। इस जीत के एक हीरो रहे थे तेज गेंदबाज जोगिंदर शर्मा। धोनी ने हाल ही में जोगिंदर से मुलाकात की है। जोगिंदर ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में आखिरी ओवर फेंका था और 13 रनों का बचाव किया था। जोगिंदर का करियर हालांकि ज्यादा लंबा चला नहीं और वह जल्द ही टीम से बाहर हो गए। इस समय जोगिंदर हरियाणा पुलिस के साथ डीएसपी हैं।

    सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

    सोशल मीडिया पर इस समय धोनी और जोगिंदर की फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में जोगिंदर वर्दी पहने हुए हैं और धोनी अपने नए लुक में हैं। फोटोज में दोनों हाथ मिलाते और बात करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस फोटो ने धूम मचा दी है और यूजर्स जमकर दोनों की तारीफ कर रहे हैं। ये फोटो जोगिंदर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई हैं और लिखा है, "काफी लंबे समय बाद तुमसे मिलकर अच्छा लगा माही।" जोगिंदर टीम इंडिया के अलावा धोनी की कप्तानी में आईपीएल में उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स में भी खेले। वह दो सीजन तक इस टीम के लिए खेले।

    ऐसा रहा करियर

    जोगिंदर का करियर देखा जाए तो उन्होंने भारत के लिए चार वनडे और इतने ही टी20 मैच खेले। टी20 में जोगिंदर ने चार विकेट अपने नाम किए। वहीं वनडे में उन्होंने एक विकेट लिया। जोगिंदर ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच 24 जनवरी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल ही खेला था। इसके बाद वह टीम में लौटकर नहीं आए। फर्स्ट क्लास में उन्होंने कुल 77 मैच खेले और 297 विकेट अपने नाम किए। लिस्ट-ए में उन्होंने 115 विकेट चटकाए हैं। टी20 में उन्होंने 61 विकेट लिए हैं।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.