Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»क्रेन का बवाल: सोते मजदूरों के घर में घुसने से एक की मौत, चार लोग घायल
    राज्य

    क्रेन का बवाल: सोते मजदूरों के घर में घुसने से एक की मौत, चार लोग घायल

    By August 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    क्रेन का बवाल: सोते मजदूरों के घर में घुसने से एक की मौत, चार लोग घायल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली के पुल प्रलाह्दपुर इलाके में मंगलवार तड़के लोक निर्माण विभाग की साइट के पास एक तेज रफ्तार क्रेन घर में घुस गई। क्रेन की टक्कर से घर की दीवार गिर गई और वहां सो रहे लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में चार लोग घायल हो गए। जबकि एक शख्स की मौत हो गई है। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुल प्रलाह्दपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायलों के बयान पर केस दर्ज कर फरार क्रेन चालक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी चालक की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। 

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि 35 वर्षीय गरीबा लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए कमरे में रहता था। विभाग के लिए ही काम करता था। जबकि उसके साथ हादसे में घायल खेमचन्द, हरकौर, रामेश्वर, घनश्याम भी पीडब्लूडी के लिए ही मजदूरी करते थे। सभी एक ही कमरे में रहते थे। मृतक और घायलों के परिजन अपने पैतृक ग्राम ठगारी, थाना पाली, ललितपुर, उत्तर प्रदेश में रहते हैं। उन्हें हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार तड़के करीब 3:56 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एमबी रोड के पास एक घर में क्रेन घुस गई है। एसएचओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां एक क्रेन घर में घुसी हुई थी और घर की दीवार गिर चुकी थी। पुलिस ने दीवार के मलबे से घायलों को निकाल कर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल गरीबा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकि घायलों का उपचार चल रहा है। सभी घायलों के हाथ, पैर और सिर में चोट आई है। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। 

     प्राथमिक जांच में समाने आया कि सभी घायल लोक निर्माण विभाग के लिए मजदूरी करते हैं। जबकि क्रेन बीआर क्रेन कंपनी की है और ओखला टी पॉइंट पर चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट में काम के लिए क्रेन को रखा गया है। मेट्रो साइट पर तैनात सुरक्षाकर्मी दीपक ने पुलिस को बताया कि क्रेन चालक ने तुगलकाबाद ले जाने के लिए मेट्रो साइट से अपनी क्रेन निकाली। 

    घायल घनश्याम ने पुलिस को बताया कि वह सभी सोमवार देर रात अपना काम कर सोने के लिए कमरे में चले गए थे। देर रात एक तेज आवाज आई और घर की दीवार गिर गई। घायल ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि क्रेन घर में घुस गई। दीवार उनके उपर गिरी तो सभी मलबे में दब गए। दीवार गिरने के बाद छत का कुछ हिस्सा भी टूट कर गिर गया।

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.