Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर बढ़ी सुरक्षा, यात्रियों को लंबी कतारों का सामना करना पड़ सकता है
    राज्य

    दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर बढ़ी सुरक्षा, यात्रियों को लंबी कतारों का सामना करना पड़ सकता है

    By August 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर बढ़ी सुरक्षा, यात्रियों को लंबी कतारों का सामना करना पड़ सकता है
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अगस्त महीने की शुरुआत के साथ स्वतंत्रता दिवस की तैयारी भी तेज हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने लगी है। 15 अगस्त के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर तीन स्तरीय सुरक्षा जांच की जाएगी। डीएमआरसी के अनुसार, तीन स्तरीय जांच मंगलवार, 6 अगस्त से शुरू हो गई है और 15 अगस्त तक जारी रहेगी। इससे यात्रियों को थोड़ी परेशानी तो होगी लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी ने ये कदम उठाया है। डीएमआरसी ने लोगों से इसके संबंध में खास अपील भी की है। 6 अगस्त से 15 अगस्त तक तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी ने दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों से अतिरिक्त समय लेकर घरों से निकलने की अपील की है। भारी भीड़ और लंबी कतारों को ध्यान में रखते हुए लोग पर्याप्त समय के साथ घर से निकलें ताकि आपको अपने गंतव्य पर पहुंचने में देरी न हो।
       15 अगस्त के मद्देनजर, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर सीआईएसएफ के अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। इस दौरान दिल्ली मेट्रो एंट्री गेट पर प्रवेश के लिए हर मेटल डिटेक्टर गेट के पास एक नहीं दो सीआईएसएफ जवान तैनात रहेंगे और सुरक्षा जांच की जाएगी। जानकारी के अनुसार, मंगलवार 6 अगस्त से 15 अगस्त तक दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों के प्रवेश से पहले तीन स्तरीय जांच की जाएगी। इसमें सीआईएसएफ जवान पहले यात्रियों की जांच करेंगे, फिर मेटल डिटेक्टर गेट से सुरक्षा जांच की जाएगी, उसके बाद सीआईएसएफ जवानों द्वारा दोबारा हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उसके बाद यात्री मेट्रो के गेट से एंट्री कर सकेंगे।
    आम दिनों में ऑफिस टाइमिंग के दौरान मेट्रो और स्टेशनों पर भारी भीड़ दिखाई देती है। ये भीड़ सुबह 8 से 10 बजे और शाम 4 से 7 बजे ज्यादा होती है। 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा कड़ी करने से अब सुबह और शाम में पीक ऑवर के दौरान पहले के तुलना में कुछ स्टेशनों पर और लंबी लाइन लगने के आसार हैं। तीन स्तरीय सुरक्षा जांच के कारण समय और अधिक लग जाएगा। इसलिए डीएमआरसी ने यात्रियों से पर्याप्त समय लेकर यात्रा करने की अपील की है।

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.