Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राजनीती»जिसे बड़ा नेता बनना है वो पैर दबाएगी, कांग्रेस नेता के वायरल वीडियो पर घमासान
    राजनीती

    जिसे बड़ा नेता बनना है वो पैर दबाएगी, कांग्रेस नेता के वायरल वीडियो पर घमासान

    By August 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जिसे बड़ा नेता बनना है वो पैर दबाएगी, कांग्रेस नेता के वायरल वीडियो पर घमासान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जयपुर। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर को सदन से निलंबित करने के बाद भारी हंगामा हो गया था। इस फैसले के विरोध में कांग्रेस विधायक पूरी रात सदन में धरना पर बैठ गए। इसी दौरान नेताओं में हुई बातचीत का एक वीडियो बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने शेयर किया है, जो इस समय वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक कांग्रेस विधायक कहते हुए सुनाई दे रहे है कि जिसको बड़ा नेता बनना होगा वर पैर दबाएगी। कांग्रेस विधायक विधानसभा में पूरी रात धरने पर बैठे रहे और तालियां बजाते हुए एक सुर में रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम भजन गाते रहे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। मदन राठौड़ ने एक्स पर लिखा, राजस्थान विधानसभा में धरना दे रहे कांग्रेस के विधायक यह कह रहे हैं कि जिसको बड़ा नेता बनना है, वह पैर दबाएगी। नारीशक्ति के प्रति कांग्रेस के नेताओं की यह सोच शर्मनाक और निंदनीय है। लगता है लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ नैतिक मूल्य भी कांग्रेसी विधायक भूल गए हैं।
    विधायक के निलंबन के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने राजस्थान विधानसभा में रात गुजारी। इस दौरान एक विधायक की विवादित टिप्पणी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। वायरल हुए एक वीडियो में कांग्रेस विधायक यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि जिसको बड़ा नेता बनना है, वह पैर दबाएगी। बड़े के चरण दबाने से ही बड़े बनते है। धरने पर बैठे विधायकों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। सरकार की ओर से मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा,राजस्थान विधानसभा के सदस्य मुकेश भाकर द्वारा आज आसन की तरफ उंगली उठाकर जो अभद्र व्यवहार किया गया है उसके लिए उन्हें वर्तमान सत्र की बैठकों से निलंबित किया जाए इस पर अध्यक्ष देवनानी ने कहा, भाकर को सदन से निलंबित किया जाता है।इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। जब कार्यवाही वापस शुरू हुई तो कांग्रेस विधायक वहां मौजूद रहे। उनसे बाहर जाने के लिए कहा गया। मगर वो नहीं गए। इसके बाद मार्शल को उन्हें बाहर निकालने के लिए कहा गया। 

    Related Posts

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025

    भाजपा सरकार आई तो तीन साल में बन जाएगा यमुना रिवर फ्रंट 

    February 3, 2025

    5 फरवरी को त्रिपुरा आएंगे गृहमंत्री शाह

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.