Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»दसवां राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस 7 अगस्त को
    मध्यप्रदेश

    दसवां राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस 7 अगस्त को

    By August 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दसवां राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस 7 अगस्त को
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री जायसवाल ने दी शुभकामनाएं

    7 से 9 अगस्त तक गौहर महल में होंगे आयोजन

    भोपाल ।    हाथकरघा बुनकरों की कला को सम्मानित करने एवं हाथकरघा उद्योग को और अधिक समृद्ध बनाने के उद्देश्य से हर साल 7 अगस्त को राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस मनाया जाता है। इसी श्रृंखला में इस वर्ष भी 7 से 9 अगस्त तक राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस का आयोजन गौहर महल, भोपल में किया जा रहा हैं। इसमें प्रदेश के हाथकरघा एवं हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन, बुनकरों का सम्मान एवं बुनाईकला को प्रदर्शित करने हेतु फैशन शो एवं सांस्कृतिक कार्यकम कराये जायेंगे। दसवें राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के अवसर पर कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने प्रदेश के सभी बुनकरों व करघाचालक बंधुओं को बधाई देकर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि हाथकरघा से बने वस्त्रों की बात ही अलग होती है। वोकल  फार लोकल को आत्मसात कर हम सबको करघों से निर्मित स्वदेशी वस्त्रों का अधिकाधिक उपयोग करना चाहिए। इससे हमारे अपने बुनकर भाईयों को सीधा लाभ मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी और मजबूती मिलेगी।

    उल्लेखनीय है कि हाथकरघा संचालनालय एवं संत रविदास म.प्र. हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम द्वारा प्रदेश के हाथकरघा क्लस्टर चंदेरी, महेश्वर, ग्वालियर, सारंगपुर, सीधी, रीवा, मंदसौर, वारासिवनी, सीहोर, मंडला एवं डिण्डोरी में भी दसवें राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर आयोजन किये जा रहे हैं।

    राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के अवसर पर पारम्परिक हाथकरघा क्लस्टर चंदेरी, महेश्वर, सारंगपुर मंदसौर, सौंसर, सीधी, वारासिवनी, सागर के बुनकरों को सम्मानित किया जा रहा है। चंदेरी, महेश्वर, सौंसर एवं वारासिवनी क्लस्टर में उत्पादित मलबरी एवं टसर सिल्क की साड़ियों, होम फर्नीशिंग सारंगपुर पड़ाना एवं मंदसौर क्लस्टर की चादरों के न्यू कलेक्शंस का प्रदर्शन भी किया जा रहा हैं।

    रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर प्रदेश के हाथकरघा बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों द्वारा उत्पादित सामग्री के विक्रय को प्रोत्साहित करने हेतु निगम द्वारा 8 से 19 अगस्त तक भोपाल के गौहर महल में सावन मेले का आयोजन किया गया है। इस प्लेटफार्म से प्रदेश के बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों को उनके द्वारा निर्मित सामग्री के विपणन एवं विक्रय के समुचित अवसर मिलेंगे।

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.