Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»माँ का दूध शिशु की सुरक्षा का पहला टीका : उप-मुख्यमंत्री शुक्ल
    मध्यप्रदेश

    माँ का दूध शिशु की सुरक्षा का पहला टीका : उप-मुख्यमंत्री शुक्ल

    By August 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    माँ का दूध शिशु की सुरक्षा का पहला टीका : उप-मुख्यमंत्री शुक्ल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि माँ का दूध शिशु की सुरक्षा का पहला टीका है। यह शिशु के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह आवश्यक पोषक तत्व से परिपूर्ण होता है साथ ही शिशु में रोग-प्रतिरोधक क्षमता के विकास में सहायक है। उन्होंने एनएचएम कार्यालय में स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूकता लाने के लिए सतत प्रयास करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सही समय में और उचित अवधि तक स्तनपान शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में सहायक होगा। उप-मुख्यमंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों से स्तनपान के प्रति जागरूकता लाने के लिए सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।

    उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि माताएं जन्म के 1 घंटे के भीतर नवजात शिशु को स्तनपान प्रारंभ कर दें। नवजात शिशु जन्म से पहले छः माह तक केवल स्तनपान कराया जाना चाहिए। इसके बाद ही पूरक आहार की शुरूआत की जानी चाहिये। शिशु के 2 वर्ष होने तक स्तनपान जारी रखना चाहिये। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (2020-21) अनुसार जन्म के 1 घंटे के भीतर स्तनपान की शुरूआत 41.3 प्रतिशत हुई है। यह एनएफएचएस-4 (2015-16) की तुलना में 6.9 प्रतिशत अधिक है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश, 10 राज्यों में से एक है जिसमें यह सूचकांक में वृद्धि हुई है।

    उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने बताया कि भोपाल के जयप्रकाश अस्पताल एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल में मानव दुग्ध बैंक (सीएलएमसी) संचालित है। इसके माध्यम से गर्भवती एवं धात्री माताओं को समुचित स्तनपान के लिए सहयोग प्रदाय किया जाता है एवं माताओं को दुग्ध दान के लिए प्रेरित किया जाता है। संग्रहित मानव दुग्ध, अस्पताल में भर्ती अत्यधिक कम वजन / प्रीमैच्युर एवं चिकित्सकीय जटिल नवजातों/अनाथ भर्ती शिशुओं के उपयोग में लाया जाता है। आगामी समय में मानव दुग्ध बैंक का चरणबद्ध रूप से प्रदेश में विस्तार किया जाएगा।

    एमडी एनएचएम प्रियंका दास ने बताया कि स्तनपान के प्रति जागरूकता लाने के लिए विभाग द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे हैं। दस्तक अभियान में मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के परिवारजनों को स्तनपान संबंधी व्यवहारों पर परामर्श दिया जा रहा है। ऐसी माताओं जिन्हें स्तनपान में कोई परेशानी है तो उन्हें ए.एन.एम. द्वारा अथवा निकटस्थ हेल्थ एण्ड वेलनेस क्लीनिक में सी.एच.ओ. द्वारा उपचार के लिये रेफर किया जाता है। स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए मैदानी अमले को सतत रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है।

    संचालक आईईसी डॉ रचना दुबे ने बताया कि इस वर्ष "क्लोज़िंग द गैप: ब्रेस्टफ़ीडिंग सपोर्ट फॉर ऑल" थीम पर जागरूकता गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य संस्था में स्तनपान प्रोत्साहन से जुड़ी कमियों का आंकलन, कमियों के निवारण के लिये आवश्यक संसाधन एवं उपलब्ध मॉनिटरिंग टूल का उपयोग, स्तनपान प्रोत्साहन हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सतत् निगरानी सुनिश्चित करना शामिल है। बैठक में संचालक एमसीएच डॉ. अरुणा कुमार, संचालक एनएचएम के.के. रावत सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.