Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राजनीती»विस उपचुनाव: अब जोखिम नहीं लेगी भाजपा,जमीन पर उतारे अपने दिग्गज
    राजनीती

    विस उपचुनाव: अब जोखिम नहीं लेगी भाजपा,जमीन पर उतारे अपने दिग्गज

    By August 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विस उपचुनाव: अब जोखिम नहीं लेगी भाजपा,जमीन पर उतारे अपने दिग्गज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। यहां भाजपा की योगी सरकार है और लोकसभा चुनाव में पार्टी गच्चा खा चुकी है अपेक्षानुसार यहां की सीटे भाजपा को नहीं मिलीं हैं। इसलिए भाजपा किसी भी हाल में जोखिम लेना नहीं चाहती है। पार्टी फूंक फूंककर कदम रख रही है।
    शीर्ष नेताओं ने उपचुनाव की कमान संभाल ली है। पहले चरण में सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या से इस चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। सीएम योगी अयोध्या (फैजाबाद) के मिल्कीपुर और अम्बेडकरनगर की कटेहरी सीट का दौरा करेंगे। मिल्कीपुर विधानसभा सीट से अवधेश प्रसाद विधायक थे। लेकिन लोकसभा चुनाव जीतने के बाद यह सीट खाली हो गई है।  
    मिल्कीपुर उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा मैनेजमेंट में जुट गई है। भाजपा कोर कमेटी के चार सदस्य भी दो-दो सीट का करेंगे दौरा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को फूलपुर और मझंवा सीट की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को सीसामऊ और करहल का चुनावी कार्यभार दिया गया है। जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मीरापुर और कुंदरकी जाएंगे। महामंत्री संगठन धर्मपाल को खैर और ग़ाज़ियाबाद का दौरा करेंगे।
    बता दें कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद सीएम योगी ने 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर लगातार बैठक की है। हाल ही में सीएम योगी ने सुपर-30 की भी टीम तैयार की है। इसके अलावा कई समीक्षा बैठकें भी हुई हैं। मिल्कीपुर से सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद और कटेहरी से सांसद लालजी वर्मा की बेटी छाया वर्मा को मैदान में समाजवादी पार्टी उतार सकती है। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है। बता दें कि कानपुर के सीसामऊ विधानसभा सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने से खाली हुई है। बाकी 9 सीटों के विधायक सांसद बन चुके हैं। जिन 10 सीटों पर उपचुनाव होना है, उनमें सीसामऊ, मिल्कीपुर, कटेहरी और कुंदरकी सीट समाजवादी पार्टी के पास थी। 

    Related Posts

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025

    भाजपा सरकार आई तो तीन साल में बन जाएगा यमुना रिवर फ्रंट 

    February 3, 2025

    5 फरवरी को त्रिपुरा आएंगे गृहमंत्री शाह

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.