Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»शराब घोटाला : अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी लाए गए रायपुर, अब दोनों को रिमांड पर लेकर ईडी करेगी पूछताछ
    छत्तीसगढ़

    शराब घोटाला : अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी लाए गए रायपुर, अब दोनों को रिमांड पर लेकर ईडी करेगी पूछताछ

    By August 8, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर ।   नकली होलोग्राम मामले में करीब डेढ़ माह पहले मेरठ ले जाए गए कारोबारी अनवर ढेबरऔर पूर्व अफसर अरुणपति त्रिपाठी को प्रोडक्शन वारंट पर मेरठ जेल से गुरुवार को रायपुर लाया गया है। यह प्रोडक्शन वारंट प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जारी करवाया था। दोनों को रायपुर की विशेष अदालत में दोपहर करीब 1 बजे पेश कर दिया गया। ईडी शराब घोटाले के एक केस में दोनों को पूछताछ के लिए फिर रिमांड पर लेगी। शराब घोटाले में कर्नाटक के केस में चालान पेश नहीं होने के बाद ईडी ने एक और केस रजिस्टर किया था। इसी बीच, अनवर और त्रिपाठी को यूपी एसटीएफ नकली होलोग्राम मामले में गिरफ्तार कर मेरठ ले गई थी। वहां दोनों न्यायिक रिमांड पर जेल में थे। ईडी के आवेदन पर रायपुर की अदालत ने अनवर और अरुणपति को यहां अदालत में पेश करने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया था। दोनों को रायपुर में 8 अगस्त को पेश करना था। इस बीच, चर्चा थी कि इस वारंट के खिलाफ दोनों हाईकोर्ट चले गए थे। इसकी पुष्टि नहीं हुई, लेकिन गुरुवार को दोनों को रायपुर लाकर कोर्ट में पेश कर दिया गया। दोनों रिमांड मिलने पर ईडी की कस्टडी में रहेंगे। ईडी की रिमांड खत्म होने के बाद जब तक यूपी पुलिस रिमांड नहीं लेती, दोनों रायपुर जेल में ही रहेंगे।

    अरुणपति ने यूपी STF को बताया था- अब भी बिक रही अवैध शराब

    यूपी STF की पूछताछ में अरुणपति त्रिपाठी ने बताया कि, नकली होलोग्राम के साथ अवैध शराब बिक्री का सिलसिला अब भी जारी है। प्रदेश की कई दुकानों में नकली होलोग्राम वाली शराब बिक रही है। अब भी डिस्टलरीज के पास बहुत से नकली होलोग्राम स्टोर करके रखे हैं। जिसका वे समय-समय पर इस्तेमाल करते रहते हैं।

    EOW के मुताबिक, 2019-22 तक सरकारी दुकानों से डूप्लीकेट होलोग्राम लगाकर अवैध शराब बेची गई। आरोप है कि अनवर ढेबर और उसके सिंडीकेट ने इसके जरिए करोड़ों के राजस्व का नुकसान पहुंचाया। अनवर ढेबर के इस खेत पर ही अरविंद सहित अन्य लोग नोएडा से डूप्लीकेट होलोग्राम मंगाकर स्टोर करते थे। यहीं पर डिस्टलरीज को वितरण, खाली बोतलों की सप्लाई और अवैध शराब की बिक्री से मिले कमीशन को जमा किया जाता था। ED के छापे के बाद डूप्लीकेट होलोग्राम नष्ट किए गए। इसकी जानकारी मिलने पर EOW ने कार्रवाई कर उन्हें जब्त किया। वहीं इस मामले में आरोपी अनुराग द्विवेदी, अमित सिंह और दीपक दुआरी को गिरफ्तार किया है। ​​​​

    निरस्त हुआ था छत्तीसगढ़ डिस्टलरी का लाइसेंस

    बस्तर-ओडिशा बॉर्डर पर धनपूंजी, नगरनार में 2 अक्टूबर 2023 को 890 पेटी शराब पकड़ी गई थी। इसमें 42 हजार 720 शराब की बोतलों पर चस्पा होलोग्राम का नंबर एक समान ही था। जांच में पाया गया कि उस होलोग्राम का इस्तेमाल पहले ही मार्च 2022 में किया जा चुका है।

    जांच में पाया गया कि होलोग्राम का इस्तेमाल पहले ही मार्च 2022 में वेलकम डिस्टलरीज के द्वारा किया जा चुका था। इसके बाद आबकारी विभाग ने छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड से जवाब तलब किया। सही जवाब नहीं मिलने पर आबकारी विभाग ने छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज का 1 महीने के लिए लाइसेंस निरस्त किया गया था।

    नकली होलोग्राम केस के आरोपी इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचे

    जुलाई 2023 को नकली होलोग्राम मामले में ED के डिप्टी डायरेक्टर ने नोएडा के कासना थाने में FIR दर्ज कराई थी। इस केस की जांच यूपी STF कर रही है। अब उस FIR को अरुण पति त्रिपाठी, निरंजन दास, अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चैलेंज किया है। मामले में सुनवाई 9 जुलाई को होगी।

    ढेबर-त्रिपाठी से पूछताछ में सामने आए थे कंपनियों के नाम

    यूपी STF की पूछताछ में अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी ने बताया है कि इस घोटाले की सबसे बड़ी बेनिफिशियरी डिस्टलरी कंपनियां (शराब निर्माता कंपनियां) थीं। दोनों आरोपियों ने यह भी बताया कि, नोएडा स्थित विधु की कंपनी मेसर्स प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड (PHSF) को होलोग्राम बनाने का टेंडर मिला था। उसी से डूप्लीकेट होलोग्राम बनाकर इन तीनों डिस्टलीरज को भेजा जाता था। वहां से अवैध शराब पर इन होलोग्राम को लगाया जाता था।

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.