Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»पाकिस्तान में पूर्व ISI चीफ फैज हमीद पर क्यों गिरी गाज? पहली बार हो रहा ऐसा कोर्ट मार्शल…
    विदेश

    पाकिस्तान में पूर्व ISI चीफ फैज हमीद पर क्यों गिरी गाज? पहली बार हो रहा ऐसा कोर्ट मार्शल…

    By August 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाकिस्तान में पूर्व ISI चीफ फैज हमीद पर क्यों गिरी गाज? पहली बार हो रहा ऐसा कोर्ट मार्शल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व चीफ फैज हमीद को सेना ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

    टॉप सिटी हाउसिंग स्कीम घोटाले मामले में ये कार्रवाई की गई है। सेना ने एक बयान जारी कर कहा, सुप्रीम कोर्ट द्वारा जांच के आदेश के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

    हमीद के खिलाफ पाकिस्तान सेना अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा, घोटाले मामले में उनके खिलाफ कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    क्यों हुई पूर्व आईएसआई चीफ पर कार्रवाई

    दरअसल, पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद के खिलाफ टॉप सिटी केस में की गई शिकायतों का पता लगाने के लिए पाकिस्तानी सेना की एक टीम ने जांच की थी, जिसमें फैज अहमद के खिलाफ कई मामले सामने आए हैं।

    जांच में पाया गया कि सेवानिवृत होने के बाद हमीद ने पाकिस्तान सेना अधिनियम का भी उल्लंघन किया। हमीद पर पद के दुरुपयोग के भी आरोप लगे हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब पाक के किसी पूर्व खुफिया प्रमुख के खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्रवाई शुरू की गई है।

    ये था मामला

    बीते साल हाउसिंग सोसाइटी टॉप सिटी के मालिक मोइज खान ने शीर्ष अदालत में शिकायत कर कहा था कि आईएसआई प्रमुख ने बिना किसी ठोस कारण के उनके घर और ऑफिसों पर छापेमारी की थी।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने उन्हें संबंधित अधिकारियों के खिलाफ रक्षा मंत्रालय में शिकायत करने को कहा था।

    नवंबर 2023 में कोर्ट ने अपने लिखित आदेश में कहा था कि पूर्व जासूस प्रमुख सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद के खिलाफ अत्यंत गंभीर प्रकृति के आरोप हैं।

    अगर वे सही साबित हुए तो वे देश के सशस्त्र बलों, आईएसआई और पाकिस्तान रेंजर्स की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाएंगे, इसलिए इन्हें अनदेखा नहीं किया जा सकता।

    2019 में संभाली थी कमान

    हमीद 2019 में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख बने थे। उस समय इमरान सरकार सत्ता में थी।

    अक्टूबर 2021 में उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम को नियुक्त किया गया, जबकि खान अभी भी सत्ता में थे।

    The post पाकिस्तान में पूर्व ISI चीफ फैज हमीद पर क्यों गिरी गाज? पहली बार हो रहा ऐसा कोर्ट मार्शल… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.