Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»व्यापार»LIC में आपका भी है बकाया पैसा? अनक्लेम्ड राशि चेक करने और क्लेम करने की आसान प्रोसेस 
    व्यापार

    LIC में आपका भी है बकाया पैसा? अनक्लेम्ड राशि चेक करने और क्लेम करने की आसान प्रोसेस 

    By August 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    LIC में आपका भी है बकाया पैसा? अनक्लेम्ड राशि चेक करने और क्लेम करने की आसान प्रोसेस 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जिस तरह बैंक में लंबे समय से करोड़ों रुपये अनक्‍लेम्‍ड हैं, उसी तरह जीवन बीमा निगम (LIC) की भी कई स्कीम्स के करोड़ों रुपये अनक्‍लेम्‍ड पड़े हैं। ऐसे में सवाल आता है कि आखिर एलआईसी में करोड़ों रुपये अनक्‍लेम्‍ड क्यों पड़े हैं। इसका जवाब है कि एलआईसी की कई स्कीम्स लॉन्ग टर्म होती है। इन स्कीम्स के लिए ग्राहक को मासिक, तिमाही, छमाही और सालाना प्रीमियम देना होता है।

    कई बार ग्राहक किसी परेशानी या फिर ज्यादा प्रीमियम होने की वजह से पॉलिसी सरेंडर नहीं करवाते हैं। ऐसे में उनके पैसे एलआईसी के पास ही रह जाते हैं। लंबे समय से उन पैसों पर कोई क्लेम न होने की वजह से उसे अनक्‍लेम्‍ड अमाउंट घोषित कर दिया जाता है। इसके अलावा अगर पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है और नॉमिनी द्वारा लंबे समय तक क्लेम नहीं किया जाता है तब भी उस राशि को Unclaimed Amount माना जाता है।

    एलआईसी ने बताया कि उसके पास करोड़ों रुपये का अनक्‍लेम्‍ड अमाउंट के तौर पर पड़े हैं। इन अमाउंट के लिए कोई दावेदार नहीं कर रहा है। अगर आप के पास भी एलआईसी की स्कीम्स थी, जिसमें पैसे बकाए पड़े हैं तो आज आप आपको बताएंगे कि आप कैसे अनक्लेम्ड राशि को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके अलावा इस अमाउंट के लिए क्लेम करने का प्रोसेस क्या है?

    एलआईसी अपने पॉलिसीहोल्डर को यह सुविधा देता है कि वह आसानी से ऑनलाइन डेथ क्लेम, मैच्योरिटी क्लेम, प्रीमियम रिफंड या अनक्लेम्ड राशि को चेक कर सकते हैं।

    Unclaimed Amount कैसे चेक करें

    एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    अब Unclaimed Amounts of Policyholders के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
    इसके बाद पॉलिसी नंबर, पॉलिसीहोल्डर का नाम, जन्मतिथि,पैन कार्ड आदि जानकारी दें।
    सभी जानकारी देने के बाद सबमिट पर क्लिक करें और आपको स्क्रीन पर अनक्लेम्ड राशि शो हो जाएगी।

    क्‍लेम कैसे करें

    अनक्लेम्ड अमाउंट को क्लेम करने के लिए आपको एलआईसी के ऑफिस में संपर्क करना होगा। यहां आपको आवेदन देना होगा और फिर केवाईसी करवाने के लिए जरूरी दस्तावेज देने होंगे। डॉक्यूमेंट सबमिट करने के बाद एलआईसी की ओर से बकाया राशि के भुगतान का प्रोसेस शुरू हो जाएगा।

    IRDAI का निर्देश

    IRDAI ने साफ कहा है कि इंश्योरेंस कंपनियों को अपने पोर्टल पर अनक्लेम्ड अमाउंट और अनक्लेम्ड अकाउंट की जानारी देनी होगी। 100 रुपये से ज्यादा राशि के क्लेम की भी जानकारी पोर्टल पर होनी चाहिए।

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.