Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»15 अगस्त को बिहार के 5 जिलों में मूसलधार बारिश का अलर्ट, गरजेंगे बादल
    राज्य

    15 अगस्त को बिहार के 5 जिलों में मूसलधार बारिश का अलर्ट, गरजेंगे बादल

    By August 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    15 अगस्त को बिहार के 5 जिलों में मूसलधार बारिश का अलर्ट, गरजेंगे बादल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राजधानी समेत प्रदेश में मानसून का प्रभाव बना हुआ है। इनके प्रभाव से पटना सहित जिलों में हल्की व झमाझम वर्षा हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना सहित जिलों में गरज-तड़क के साथ भारी बारिश की संभावना है।

    सुबह 6 से 11 बजे के बीच इन जिलों में बारिश के आसार

    सुबह  6 से 11 बजे के बीच वर्षा के आसार हैं। वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान चार जिलों के गोपालगंज, कैमूर, पूर्वी व पश्चिम चंपारण जिले में गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पटना सहित आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं।

    आरा में सर्वाधिक बारिश के आसार

    बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों में वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश के दक्षिणी भाग के आरा में सर्वाधिक वर्षा 55.4 मिमी, बांका में 36.5 मिमी, भभुआ में 32.8 मिमी, फारबिसगंज में 30.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

    मंगलवार को सासाराम, अरवल, जमुई, बांका, बेगूसराय व मुजफ्फरपुर को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

    बेगूसराय में बढ़ा गंगा का जलस्तर

    विगत दिनों में बेगूसराय में गंगा के जलस्तर में भारी वृद्धि हुई है। इसके बाद बछवाड़ा प्रखंड की चमथा पंचायत-एक, तीन, विशनपुर व दादुपुर के गांवों में मुख्य सड़कों पर बाढ़ का पानी भरा है। चमथा दियारा की लगभग 50 हजार की आबादी चारों ओर पानी से घिरे होने के बावजूद जीने को मजबूर है।

    अब ग्रामीणों के सामने भोजन का संकट पैदा होने लगा है। इलाके में खासकर बच्चे, वृद्ध, प्रसूति महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंगा के तटवर्ती इलाके में अधिकांश घरों तक पानी घुस आया है। लोग पानी से चारों ओर घिरे हैं। लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए नाव ही सहारा है।

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.