Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»आरएसएस का राष्ट्रीय प्रवक्ता बताकर मंत्रालय का पास बनवाने की कोशिश, एफआईआर
    मध्यप्रदेश

    आरएसएस का राष्ट्रीय प्रवक्ता बताकर मंत्रालय का पास बनवाने की कोशिश, एफआईआर

    By August 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आरएसएस का राष्ट्रीय प्रवक्ता बताकर मंत्रालय का पास बनवाने की कोशिश, एफआईआर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल ।  भोपाल के शाहपुरा इलाके की एक पॉश कालोनी में रहने वाला युवक खुद को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का राष्ट्रीय प्रवक्ता बताता है। उसने मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारी को जब पास बनवाने के लिए आवेदन दिया तथा आवेदन में भी खुद को आरएसएस का प्रवक्ता ही बताया तो उसका फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। शिकायत मिलने के बाद शाहपुरा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाहपुरा थाने के एसआई उपेन्द्र सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी सूरज खरे की ओर से एक शिकायती आवेदन दिया गया था। इस शिकातय में बताया गया कि मंत्रालय की सुरक्षा व पास बनाने वाली शाखा में कृष्ण दत्त मिश्रा नाम के व्यक्ति ने एक आवेदन दिया। यह आवेदन गत 30 जुलाई को दिया गया। यह आवेदन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लैटर हैड पर दिया गया था। इस व्यक्ति ने मंत्रालय में प्रवेश के पास जारी करने की मांग की थी। आवेदन में उसने खुद को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का राष्ट्रीय प्रवक्ता बताया था। सूरज खरे ने अपनी शिकायत में कहा कि कृष्ण दत्त मिश्रा द्वारा दी गई मंत्रालय में दी गई जानकारी पूरी तरह से फर्जी है। आरएसएस में कृष्ण दत्त मिश्रा नाम का कोई भी व्यक्ति प्रवक्ता के पद पर नहीं है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कृष्ण दत्त मिश्रा के खिलाफ वीएनएस की धारा 319(2),318 (4), 335 व 336 (2) के तहत धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज लिया। 

    घर से गायब हुआ आरोपी

    प्रकरण दर्ज  करने के बाद शाहपुरा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम कृष्ण दत्त मिश्रा के ईको फ्लिंगो कॉलोनी स्थित घर पहुंची लेकिन वह वहां पर नहीं मिला। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि वह आरोपी अपनी कॉलोनी में भी खुद को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का प्रवक्ता ही बताता है। 

    संघ में राष्ट्रीय प्रवक्ता का पद नहीं- खरे

    भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी सूरज खरे ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में राष्ट्रीय प्रवक्ता जैसा कोई पद ही नहीं होता है। उन्हें किसी माध्यम से सूचना मिली थी कि कृष्ण दत्त मिश्रा आरएसएस का फर्जी लैटर हैड छपवाकर फर्जीवाड़ा कर रहा है। उसके गिरफ्तार होने के बाद ही पता चल सकेगा कि और उसने किस-किस तरह के फर्जीवाड़े किए हैं। 
     

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.