Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-सरगुजा और बिलासपुर संभाग में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-सरगुजा और बिलासपुर संभाग में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    By August 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-सरगुजा और बिलासपुर संभाग में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सरगुजा और बिलासपुर.

    छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून एक्टिव होने की संभावना है। इससे अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। आज शुक्रवार से दिनों तक सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं गुरुवार को मानसून सामान्य रहा। प्रदेश के अनेक हिस्सों में बारिश हुई।

    मौसम विभाग के अनुसार, गंगीय पश्चिम बंगाल में एक  निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में आगामी तीन दिनों तक अधिकांश जगहों पर बारिश होने की संभावना है। वही सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, चक्रवती परिसंचरण की वजह से निम्न दाब क्षेत्र बन रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश की स्थिति बनी हुई है। राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। रायपुर में शाम के समय गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के एक-दो जिलों में सुबह से बारिश की स्थिति बनी हुई है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में आज शुक्रवार को अनेक जगह पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं एक दो जगह पर गरज चमक के साथ वज्रपात और भारी बारिश की संभावना है।

    यहां बन रहा सिस्टम
    समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका गंगानगर, रोहतक, दिल्ली, कानपुर, पुरुलिया और दीघा से होकर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के पूर्वी मध्य भाग तक स्थित है। दूसरी ओर एक चक्रवर्ती परिसंचरण दक्षिण बांग्लादेश और उसे सेट गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर ऊपर तक स्थित है। वह ऊंचाई के साथ दक्षिण पश्चिम की ओर झुका हुआ है इसके प्रभाव से अगली 24 घंटे के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

    सामान्य रहा मानसून
    गुरुवार को प्रदेश में मानसून सामान्य रहा। प्रदेश के अनेक जगहों पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं तीन जगह पर भारी बारिश हुई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश शक्ति जिला के डबरा में हुई है, यहां 9 सेमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान बलरामपुर में 33.5 और सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.