Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राजनीती»सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी के सहयोग से अनूपपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज
    राजनीती

    सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी के सहयोग से अनूपपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज

    By August 17, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी के सहयोग से अनूपपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अनूपपुर ।   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अनूपपुर जिले अनूपपुर में सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी के सहयोग से मेडिकल कॉलेज बनाया जायेगा। इसके लिये राज्य सरकार द्वारा भूमि निशुल्क उपलब्ध कराई जायेगी। अनूपपुर में ही गीता भवन, स्पोर्ट कॉम्पलेक्स, बस स्टैण्ड और न्यायालय भवन बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनूपपुर के कोतमा को भी 100 बिस्तरीय अस्पताल के साथ अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय बनाने की सौगात दी। बिजुरी उप तहसील को तहसील बनाने, बिजुरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन करने एवं अन्य विकास कार्यों की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा, नारी, गरीब और किसान के कल्याण के लिये हमारी सरकार कृत-संकल्पित है, इनको आधार स्तंभ के रूप में परिभाषित किया है। मध्यप्रदेश सरकार चार मिशन, युवा शक्ति, गरीब कल्याण, किसान कल्याण और नारी सशक्तिकरण मिशन बनाकर काम करने जा रही है। रोजगार और स्व-रोजगार के साधन उपलब्ध कराकर युवाओं को सशक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिये सरकार ने निर्णय लिया है कि पूर्व से संचालित जन-कल्याण की किसी भी योजना को बंद नहीं किया जायेगा।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में बिजली, सड़क, पानी के बाद युवाओं को रोजगार मुहैया कराने हेतु अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा अपने बलबूते पर कुछ कर सकें और अपनी जिंदगी बेहतर बना सकें, इसके लिए राज्य सरकार प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालयों सहित सभी जिलों में औद्योगिक पार्क और आईटी पार्क बनाने के प्रयास कर रही है। मध्यप्रदेश देश का नंबर वन प्रदेश बने, इसके लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अगले 5 वर्षों में हमारी जीडीपी 7 लाख करोड़ की होगी। उन्होंने कहा की लाड़ली बहनों के लिए हमनें बजट में 18 हजार करोड़ का बजट प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अनूपपुर जिले में आयोजित रक्षाबंधन एवं श्रावण उत्सव के अंतर्गत लाड़ली बहनों के लिए आभार-सह-उपहार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जिला मुख्यालय अनूपपुर आगमन पर पिपरहा के गुदुम बाजा दल ने जनजातीय संस्कृति के साथ स्वागत किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनूपपुर में रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव में 176 कार्यों का लोकार्पण एवं 25 कार्यों का भूमि-पूजन किया।

    मध्यप्रदेश में कोई योजना नहीं होगी बंद

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में कोई भी योजना बंद नहीं होगी। सभी योजनाओं का संचालन सतत् रूप से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन को आसान और खुशहाल बनाने के लिए कई योजनाएं एवं कार्यक्रम लागू किए गए हैं। हमने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लाभान्वित 40 लाख बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण से शासन की सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

    रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के स्नेहिल प्रेम का प्रतीक

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के स्नेहिल प्रेम का प्रतीक है। भाई, बहन के प्रेम के प्रतीक सावन पर्व पर राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रुपए के साथ 250 रुपए शगुन की राशि के रूप में बहनों के खातें में जमा कराए हैं। प्रदेश सरकार बहनों के चेहरे पर मुस्कान के लिए कृत-संकल्पित है। उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बहनों की रक्षा सूत्र ने बिगड़ते संबंधों की डोर संभाली है। हमारा देश त्यौहारों की संस्कृति वाला देश है। यहां प्रेम और रिश्तों को निभाने वाले संस्कार समाहित होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कानून व्यवस्था के साथ-साथ समाज के सभी गतिविधि तीज और त्यौहार मनाएं जाएंगे। हमारी सरकार ने गुरु पूर्णिमा, रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी जैसे त्यौहार भी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया है।

    नर्मदा की गोद अमरकंटक में जन्म लेना सौभाग्य की बात

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कई जन्मों के पुण्य के बाद मनुष्य इस पृथ्वी पर जन्म लेता है। सौभाग्य अच्छा रहा तो वह भारत में जन्म लेता है। भगवान की भक्ति के पुण्य से मध्यप्रदेश में तथा मां नर्मदा मैया की कृपा से अनूपपुर की इस पवित्र भूमि में जन्म लेता है। यहां की भूमि ऋषि-मुनियों की तपोस्थली है।

    कार्यक्रम को वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक अनूपपुर श्री बिसाहूलाल सिंह, विधायक श्रीमती मनीषा सिंह सहित जन-प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।

    मुख्यमंत्री ने श्री राधाकृष्ण को झुलाया झूला

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में अनूपपुर में आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्री राधाकृष्ण को झूला झुलाया। इसके पहले मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल पर बहनों ने पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने अपने लाड़ले भैया मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राखी भी बांधी। मुख्यमंत्री ने बहनों को रक्षाबंधन के उपहार भेंट किये। उन्होंने बहनों को अपने हाथ से मिठाई ‍खिलाकर मुँह मीठा कराया।

    महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों का किया अवलोकन

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर अनूपपुर में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। समूह की महिलाओं द्वारा प्रोसेस कोदो, कोदो की बिस्किट, नमकीन, गोंडी पेंटिंग, आयरन आर्ट, बाथ प्रोडेक्ट, प्ले आर्ट, बीजापुरी काष्ठ से रक्षाबंधन हेतु तैयार किए गए गिफ्ट हैम्पर, अचार, मुरब्बा इत्यादि के अवलोकन के बाद महिलाओं से उत्पाद के विक्रय के संबंध में मुख्यमंत्री ने जानकारी प्राप्त और उत्सावर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध पैडी ट्रांसप्लांटर संयंत्र का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम में दिव्यांग हितग्राहियों को मोटराईज्ड ट्राईसाईकल भी प्रदान किए।

    एकलव्य आवासीय परिसर में फलदार पौधा रोपा

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एकलव्य आवासीय परिसर में फलदान पौधा रोपा। उन्होंने सभी से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में पर्यावरण-संरक्षण के लिये पौधे लगाने प्रेरित किया। विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी, राज्य कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल सहित पंचायत एवं नगरीय निकायों के जन-प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

    Related Posts

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025

    भाजपा सरकार आई तो तीन साल में बन जाएगा यमुना रिवर फ्रंट 

    February 3, 2025

    5 फरवरी को त्रिपुरा आएंगे गृहमंत्री शाह

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.